फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bank,atm, process, rewari,cash, customer, facitities

सिक्योरिटी के नाम पर अधिकांश एटीएम पर खानापूर्ति

Tue, 30 Aug 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 30 Aug 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
bank,atm, process, rewari,cash, customer, facitities
atm - फोटो : amar ujala
शहर का पॉश एरिया हो, भीड़भाड़ वाली  सड़क या फिर मुख्य बाजार। शहर के विभिन्न हिस्सों में बने एटीएम बूथों में से अधिकांश बुरे हाल में हैं। किसी एटीएम में खराब पड़े एयर कंडीशनर मुंह चिढ़ा रहे हैं तो कहीं हवा के लिए सिक्योरिटी गार्ड ने मजबूरन फर्राटा लगा रखा है। यही नहीं कहीं सिक्योरिटी गार्ड है ही नहीं तो कहीं खानापूर्ति के लिए गार्ड लगा रखे हैं।
विज्ञापन


कुल मिलाकर लोगों को सुविधा शुल्क देने के बावजूद शहर के एटीएमों पर कोई सुविधा नहीं मिल रही है। अमर उजाला टीम की टीम ने शहर के मुख्य स्थानों पर लगे 20 से अधिक एटीएम बूथों क जायजा लिया। लाइव रिपोर्ट....
विज्ञापन


-पॉश एरिया: सेक्टर-4 मार्केट
शहर के एटीएम बूथों में से अधिकांश के या तो एसी बंद थे या फिर खराब। सेक्टर-3 की मार्केट में अलग-अलग बैंकों के 6 एटीएम बूथ हैं। इनमें से तीन एटीएम बूथों पर सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड ही नहीं है। वहीं छह में से पांच बूथ में कैश नहीं था, इनमें पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी, इंडसइंड, एसबीआई और इंडियन बैंक थे। महज एक्सिस बैंक के एटीएम में एसी, सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था के साथ ही कैश भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्कुलर रोड: लाइफ लाइन
शहर की सर्कुलर रोड पर 20 से ज्यादा एटीएम बूथ हैं। इनमें से 15 से ज्यादा बूथों पर एसी काम नहीं कर रहा था। वहीं  कुछएक एटीएम को छोड़ दें तो शेष पर सिक्योरिटी गार्ड ही नदारद थे। नाईवाली चौक के पास स्थित एक्सिस बैंक में सिक्योरिटी गार्ड एसी खराब होने के चलते फर्राटा चलाकर हवा ले रहा था। बताया कि महीनों से एसी खराब है लेकिन कोई सुनवाई नहीं करता। यही नहीं करीब डेढ़ महीने पहले ही उद्घाटन होने के बावजूद भारतीय डाक का भी एसी बंद था।


-रविवार को कई एटीएम हुए कैशलेस, लोग परेशान
रविवार को लोग कैश निकालने के लिए इस एटीएम से उस एटीएम तक चक्कर लगाने को मजबूर रहे। शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के चलते शहर के लगभग 80 फीसदी एटीएम कैशलेस हो गये। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

-सुबह से कैश निकालने के लिए कई एटीएम जा चुका हूं। लेकिन सेक्टर-4 में भी एटीएम से पैसे निकालने के लिए परेशान होना पड़ा।
-हरविंदर सिंह, शहरवासी
-------- --
एटीएम से पैसे निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी । ऊपर से एटीएम बूथ पर एसी भी खराब होने से परेशानी और बढ़ती है।
-विजय, शहरवासी
--------
कहां-क्या रहा एटीएम बूथ का हाल
एसबीआई (सेक्टर-3) कैश नहीं, एसी नहीं, सिक्योरिटी गार्ड नहीं
इंडसइंड बैंक(सेक्टर-3) कैश नहीं, एसी बंद, सिक्योरिटी गार्ड नहीं
एचडीएफसी बैंक(सेक्टर-3)- कैश नहीं, एसी ठीक, सिक्योरिटी गार्ड मौजूद
पीएनबी(सेक्टर-3)- कैश नहीं, एसी ठीक, सिक्योरिटी गार्ड नहीं
एक्सिस बैंक(सेक्टर-3)- कैश ठीक, एसी बंद, सिक्योरिटी गार्ड मौजूद
एसबीआई(सेक्टर-4)- एसी बंद, कैश नहीं, सिक्योरिटी गार्ड नहीं
पीएनबी(सर्कुलर रोड)- एसी खराब, सिक्योरिटी गार्ड नहीं, कैश नहीं
एक्सिस बैंक(सर्कुलर रोड)- एसी खराब, सिक्योरिटी गार्ड मौजूद, कैश नहीं
एचडीएफसी बैंक(नाईवाली चौक)- एसी ठीक, कैश नहीं, सिक्योरिटी गार्ड मौजूद
पीएनबी(सर्कुलर रोड)- एसी नहीं, सिक्योरिटी गार्ड नहीं, कैश नहीं
एचडीएफसी बैंक(कानोड़ गेट केपास): एसी, सिक्योरिटी गार्ड और कैश सब ठीक
सिंडीकेट बैंक(सर्कुलर रोड)- एसी ठीक, सिक्योरिटी गार्ड नहीं, कैश नहीं
पीएनबी (निकट रेलवे चौक)- एसी, सिक्योरिटी गार्ड और कैश सब ठीक
बैंक ऑफ बड़ौदा(सर्कुलर रोड)- एटीएम बूथ पर लगा ताला।
एसबीआई(सर्कुलर रोड)- एसी, सिक्योरिटी गार्ड और कैश सब ठीक
डाक विभाग (सर्कुलर रोड)- एसी बंद, सिक्योरिटी गार्ड नहीं।
एसबीआई(सर्कुलर रोड)-एसी ठीक, सिक्योरिटी गार्ड नहीं, मशीन बंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed