{"_id":"61856d0605a9e00f5a35541f","slug":"auto-driver-two-youths-and-mother-son-killed-in-24-hours-rewari-news-rtk629014786","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में ऑटो चालक, दो युवकों और मां-बेटे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में ऑटो चालक, दो युवकों और मां-बेटे की हत्या
विज्ञापन
कोसली रेलवे स्टेशन के पास वारदात स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में छोटी दिवाली और दिवाली के दिन तक 24 घंटे के भीतर पांच लोगों की हत्या कर दी गई। छोटी दिवाली की रात में शहर के मुख्य बाजार स्थित मोती चौक के पास बदमाशों ने बल्लूवाड़ा निवासी अमित को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से वार कर हत्या कर दी। वहीं दिवाली के दिन दोपहर में बस स्टैंड के पास दो युवकों की गोलियां मारकर कर हत्या करने के अलावा उसी रात में कोसली क्षेत्र के गांव हांसावास में बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके दूसरे छोटे भाई के बेटे का इलाज गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा फिर चाकू मारकर की हत्या
शहर के मुख्य बाजार स्थित घंटेश्वर मंदिर के समीप छोटी दिवाली की रात में बदमाशों ने ऑटो चालक बल्लूआड़ा निवासी अमित (30) की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस को दी शिकायत में अमित के पिता राम अवतार ने बताया कि बुधवार की रात में करीब 10:30 बजे शहर के मुख्य बाजार में 8 से 10 लोगों ने पहले अमित के साथ मारपीट की फिर उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बदमाशों ने अमित की छाती में चाकू से वार कर दिया जिससे वह वहीं पर गिर गया। अमित के बेसुध होने पर हमलावर मौके से भाग गए। बाजार से गुजर रहे लोगों ने अमित को रेवाड़ी ट्राम सेंटर पहुंचाया, जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
रामअवतार ने बताया कि उसकी बावल चौक पर दुकान है। जिसको लेकर भाई-भतीजों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते कुछ दिन पहले उसके भाई और भतीजों ने उन पर भी हमला किया था। उसे शक है कि बेटे की हत्या उसके भाई और भतीजों ने मिलकर की है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि हत्या में शामिल एक आरोपी एस उर्फ नन्नू निवासी नई बस्ती, रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शहर थाना के तहत आने वाली पुलिस चौकी गोकल गेट में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
गए थे दिवाली का सामान खरीदने, मिली मौत
दिवाली के दिन दोपहर लगभग एक बजे कोसली कस्बे में बदमाशों ने गोलियां मारकर भाकली निवासी यशदेव (22) और अक्षय (23) की हत्या कर दी। भाकली निवासी दोनों युवक कार में सवार होकर कोसली में दिवाली का सामान खरीदने के लिए आए हुए थे। अभी वे बस स्टैंड के पास कार में बैठे ही थे कि वहां पर पैदल ही आए दो बदमाशों ने उन पर 10 राउंड गोलियां चला दीं। दोनों युवकों के सिर के अलावा छाती में गोलियां लगने से उनकी मौत हो गई। युवकों की हत्या की सूचना मिलने के बाद कोसली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वारदात स्थल से छह गोलियों के खोल बरामद हुए हैं। रेवाड़ी सीआईए और कोसली पुलिस मिलकर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने यशदेव की माता सुषमा देवी की शिकायत पर जोखी उर्फ फौजी, परवेज धनिया, दीपक आमोली, गोलू उर्फ सचिन निवासी रेलवे स्टेशन, कोसली, प्रवीण व विरेंद्र के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर लिया है। हत्या की वारदात को गैंगवार से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
रंजिश के चलते की गई हत्या
यशदेव और अक्षय पर रंजिश के चलते 25 अगस्त को बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। उस समय गोली यशदेव को छूते हुए निकल गई थी। उक्त मामले में कोसली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। चारों आरोपी जेल में है, जबकि तीन फरार चल रहे हैं। शक जताया जा रहा है कि फरार आरोपियों ने ही दोनों युवकों की हत्या की है। बताया जा रहा है कि 6 साल पहले जिला पार्षद के चुनाव के दौरान यह रंजिश शुरू हुई थी।
भाई की पत्नी और भतीजे की गोलियां मारकर हत्या की
कोसली क्षेत्र के गांव हांसावास में दिवाली की रात में सवा नौ बजे बड़े भाई रिटायर्ड फौजी विक्रम ने छोटे भाई की विधवा पत्नी और उसके बेटे व सबसे छोटे भाई के बेटे को गोली मार दी। वारदात में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि उसके देवर के बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
40 वर्षीय संतोष दिवाली की पूजा की तैयारी कर रही थी। उसके पास ही 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला उसका 16 वर्षीय बेटा शिवम और देवर अजय का बेटा छठी कक्षा में पढ़ने वाला अनुज (11) काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर नशे की हालत में उसका जेठ विक्रम आया और उससे झगड़ा करने लगा। इस दौरान उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से संतोष और उसके बेटे के अलावा सबसे छोटे भाई के बेटे को गोली मार दी। छोटा भाई अजय भाभी और दोनों बच्चों को लेकर रेवाड़ी ट्रामा सेंटर गया, लेकिन चिकित्सकों ने संतोष और उसके बेटे शिवम को मृत घोषित कर दिया। अनुज की हालत गंभीर होने के कारण उसे गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ताऊ द्वारा मां और भाइयों को गोली मारते हुए देखकर संतोष का 9 वर्षीय दूसरा बेटा दहशत में आकर दूसरे कमरे में छुप गया, जिससे उसकी जान बच गई। हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित स्थान पर लेकर गई।
मामूली विवाद में चला दी गोली
परिवार के लोगों का कहना है कि विक्रम शराब पीने का आदी है। दीपावली के दिन भी शराब पीकर वह अपने भाई विजय कि पत्नी संतोष से झगड़ा करने लगा। इस बीच एक ही आंगन में रहने वाले विक्रम ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर तीनों को गोलियां मार दीं। हत्या की सूचना मिलने के बाद विक्रम का भाई अजय मौके पर पहुंचा और तीनों को अस्पताल लेकर गया। जहां पर संतोष और उसके बेटे शिवम को मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अस्पताल में उपचाराधीन अनुज।- फोटो : Rewari

अमित का फाइल फोटो।- फोटो : Rewari

यशदेव और अक्षय उर्फ बादशाह का फाइल फोटो।- फोटो : Rewari

ऑटो ड्राइवर की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी। संवाद- फोटो : Rewari

कोसली में बदमाशों द्वारा युवकों की हत्या के दौरान बदमाशों द्वारा चलाई गई गोलियों के कार के शीशे ?- फोटो : Rewari