फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Attempt to kidnap girl student, case registered

छात्रा का अपहरण करने की कोशिश, मामला दर्ज

Sun, 05 Sep 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap girl student, case registered
कोसली। कोसली थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव की 11वीं कक्षा की छात्रा की शिकायत पर गांव के तीन युवकों पर मामला दर्ज किया है। छात्रा ने उन पर पीछा करने, अश्लील इशारे करने और स्कूल से अपहरण की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि जब वह स्कूल जाने के लिए बस स्टैंड पर जाती है तो एक आरोपी का सामने घर है। वह उसे अश्लील इशारे करता है। वह राह चलते उससे अश्लील बातें करता है। उसके साथ गांव के दो अन्य युवक भी साथ रहते हैं। यह सिलसिला काफी दिन से चल रहा था और वह अपने परिवार व अपनी बेइज्जती के डर से चुप रही। दो दिन पहले तीनों आरोपियों ने उसके स्कूल पहुंचकर बताया कि उसकी मां ने उसे बुलाया है। जब उसने अपनी मां को फोन करके बुलाने की बात पूछी तो उसे अपहरण करने की कोशिश का पता चला। कोसली थाना प्रभारी शिवचरण ने बताया कि पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed