फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   attack on iti instructor with sticks accused to students

Rewari News: आईटीआई इंस्ट्रक्टर पर लाठी-डंडों से किया हमला, छात्रों पर लगाया आरोप

Tue, 11 Apr 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 11 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
attack on iti instructor with sticks accused to students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के पटौदी रोड पर सरकारी आईटीआई के इंस्ट्रक्टर (अनुदेशक) पर बाइक सवार 4 युवकों ने लाठी-डंडों और सरिए से हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए। स्टाफ सदस्यों ने उनको शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से परिजन निजी अस्पताल में ले गए। इंस्ट्रक्टर ने आईटीआई के ही कुछ छात्रों पर हमला करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, महेंद्रगढ़ जिले के गांव दुबलाना निवासी कर्म सिंह रेवाड़ी के पटौदी रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में इंस्ट्रक्टर के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार शाम को वे आईटीआई से छुट्टी होने के बाद पैदल अपने कमरे पर जा रहे थे। आईटीआई से निकलते ही पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार 4 युवकों ने उन्हें रोक लिया और डंडों व सरिए से हमला कर दिया। उनको सड़क पर गिराकर भी आरोपी मारपीट करते रहे और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल कर्म सिंह को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अनुदेशक कर्म सिंह ने आईटीआई के 4 छात्रों पर हमला कराने का आरोप लगाया है। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। कर्म सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार को दिन के समय आईटीआई के कुछ छात्र बाहर सड़क पर घूम रहे थे। उन्होंने चारों छात्रों को धमकाते हुए आईटीआई में भेजा था। उन्होंने इन्हीं चार युवकों पर अपने साथियों से हमला करने का संदेह जताया है। हमलावरों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और बाइक की नंबर प्लेट भी पॉलीथिन बांधकर ढकी हुई थी। पुलिस ने कर्म सिंह के बयान दर्ज करने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed