{"_id":"5d7be89c8ebc3e01346cbe25","slug":"atm-damaged-rewari-news-rtk517800133","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम क्षतिग्रस्त कर कैश लूटने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम क्षतिग्रस्त कर कैश लूटने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के राजेश पायलट चौक के नजदीक शुक्रवार सुबह तड़के ओबीसी बैंक के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर कैश लूटने की कोशिश की गई। ऐन वक्त पर पहुंची मॉडल टाउन पुलिस ने एटीएम तोड़ने कर कैश लूटने की कोशिश कर रहे गुजरीवास निवासी रोहित और शहबाजपुर खालसा निवासी तेजपाल को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से रोहित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि तेजपाल को रिमांड पर लिया गया है।
मॉडल टाउन थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह तड़के दोनों आरोपियों ने राजेश पायलट चौक के निकट स्थित ओबीसी बैंक के एटीएम बूथ का शटर तोड़ दिया। इसके बाद अंदर घुसकर पैसों से भरी मशीन को तोड़ने की कोशिश की गई। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस की नजर आरोपियों पर पड़ गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक लोहे की रॉड और एक गुल्ला बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी तेजपाल ने पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा किया है। इसी आधार पर उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। वहीं आरोपी रोहित को जेल भेज दिया गया है।