फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Asha worker union held a meeting, district level demonstration will be held on 26th

Rewari News: आशा कार्यकर्ता यूनियन ने की बैठक, 26 को होगा जिला स्तरीय प्रदर्शन

Sun, 14 Sep 2025 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Asha worker union held a meeting, district level demonstration will be held on 26th
फोटो : 15 नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्त
रेवाड़ी। भाड़ावास चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी से संबद्ध आशा कार्यकर्ता यूनियन की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उप प्रधान सुनीता देवी ने की, जबकि संचालन जिला सचिव संतोष यादव ने किया।
विज्ञापन

बैठक में जिला सचिव कामरेड शेर सिंह मीरपुर ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को धरातल पर लागू करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें केवल 6100 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है, जो हरियाणा में लागू न्यूनतम वेतन से भी कम है।
विज्ञापन

साथ ही, प्रोत्साहन राशि समय पर नहीं मिलती और सरकार उन्हें कर्मचारी का दर्जा भी नहीं देती। उन्होंने मांग की कि आशा कार्यकर्ताओं को कम से कम 26 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाए और उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सचिव संतोष यादव ने कहा कि एएनएम के 25% पद आशा कार्यकर्ताओं से भरे जाने चाहिए। साथ ही विशेष भत्ता और स्टेशनरी भत्ता दिया जाए तथा वर्ष 2023 में हुआ समझौता पूरी तरह लागू किया जाए।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आशा कार्यकर्ताओं की मांगों के समर्थन में आगामी 26 सितंबर को जिला स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा और उपायुक्त रेवाड़ी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में सुमनलता, कुसुमलता, कांता देवी, सावित्री देवी, मीना देवी, महावती देवी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed