{"_id":"84a82c095e9afc6223484cbdcb1ee77f","slug":"arrested-fugitive-accused-of-kidnapping-and-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण और हत्या का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण और हत्या का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी
Updated Sun, 15 Jun 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव झाल में गत वर्ष 15 अगस्त को मौसी की हत्या करने और उसकी बेटी के अपहरण की वारदात के मुख्य आरोपी के एक और साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोसली पुलिस झज्जर से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। झज्जर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी जिला भिवानी के गांव भागवी निवासी जसबीर उर्फ जस्सू है।
विज्ञापन
कोसली पुलिस ने बताया कि पिछले वर्ष 15 अगस्त को रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव रतनथल निवासी गोविंद सिंह साथियों के साथ गांव झाल में रहने वाली अपनी मौसी के घर पहुंचा था। गोविंद ने अपनी मौसी की बेटी का अपहरण कर लिया था और गाड़ी में डालकर उसे ले जाने लगा था।
विज्ञापन
बेटी को छुड़ाने के लिए उसकी मौसी गाड़ी के आगे आ गई। उसके बाद गोविंद और उसके साथियों ने महिला की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने गोविंद और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया था हंगामा
गौरतलब है कि महिला की हत्या से पहले भी गोविंद ने कई बार मौसेरी बहन का अपहरण करने का प्रयास किया था, लेकिन ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से वह कामयाब नहीं हो सका था। वह मौसेरी बहन से शादी करना चाहता था और इसी नीयत से उसका अपहरण किया था। आरोपी ने मौसी की हत्या के बाद मौसेरी बहन से दुष्कर्म भी किया था। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने अधिकारियों पर भी पथराव कर दिया था और उनके वाहन पलट दिए थे।
इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने गोविंद और वारदात में शामिल उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। गोंविद पर अपहरण, हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज था और उसके साथियों पर अपहरण व हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले में शामिल जिला भिवानी के भागवी गांव निवासी जसबीर उर्फ जस्सू फरार चल रहा था जिसके बाद 13 जनवरी को अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
इसी बीच झज्जर जिले में हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने जसबीर को गिरफ्तार किया था जिसमें पूछताछ में उसने झाल की भी वारदात में शामिल होने की जानकारी दी। जिसकी सूचना झज्जर पुलिस ने कोसली पुलिस को दी। इसके बाद कोसली पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।