फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Army was fraudulently

फर्जी तरीके से हुआ सेना में भर्ती, अब ले रहा पेंशन

Thu, 25 Dec 2014 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Dec 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन

कई वर्ष पहले गांव मस्तापुर का एक व्यक्ति फर्जी जाति प्रमाणपत्र के जरिए सेना में भर्ती हो गया। सेना की नौकरी पूरी करने के बाद वह करीब 10 वर्ष पहले रिटायर्ड भी हो गया। लेकिन किसी भी अधिकारी ने उसके द्वारा सेना में जमा कराए गए कागजात की जांच तक करना मुनासिब नहीं समझा।

विज्ञापन


 उसी के गांव की रहने वाली एक महिला ने अदालत में इस्तगासा दायर कर यह खुलासा किया है। अदालत ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश भी जारी कर दिया है। थाना रोहड़ाई पुलिस अदालत के आदेश पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गांव मस्तापुर की रहने वाली शकुंतला देवी ने कुछ माह पहले कोसली अदालत में एक इस्तगासा दायर कर बताया था कि उसके गांव का जगदीश सेना में नौकरी करता था। सेना में वह जरनल कोटे से भर्ती हुआ था। जबकि वह अहीर जाति से संबंध रखता है और उसने ब्राह्मण जाति का प्रमाण पत्र भर्ती के लिए जमा कराया था। सेना में नौकरी पूरी करने के बाद 1 सितंबर 2005 को जगदीश रिटायर्ड भी हो चुका है। रिटायर्ड के बाद से जगदीश सेना की पेंशन भी ले रहा है।
विज्ञापन


कागजातों में मिली कई खामियां
शिकायतकर्ता शकुंतला के अनुसार सेना के अधिकारियों ने कभी भी जगदीश द्वारा उपलब्ध कराए गए जरूरी कागजातों की जांच नहीं की। इस्तगासे के आधार पर कोसली अदालत की न्यायाधीश संप्रीत कौर ने मामले की जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान जगदीश के कागजातों में कई प्रकार की खामियां पाई गई। न्यायधीश संप्रीत कौर ने बुधवार को आरोपी जगदीश के खिलाफ रोहड़ाई पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश जारी किए। थाना प्रभारी दलीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अदालत के आदेश पर जगदीश के खिलाफ धारा 415, 419, 468, 471 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed