फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Applications sought for Padma awards by 15 September

पद्म पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर तक मांगे आवेदन

Sat, 11 Jun 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Applications sought for Padma awards by 15 September
रेवाड़ी। गणतंत्र दिवस-2023 पर घोषित होने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन पहली मई से शुरू हो गया है जो 15 सितंबर तक होंगे। नामांकन या अनुशंसा राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्डस.जीओवी.इन पर ही ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि पद्म पुरस्कार अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर होती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों, विषयों में विशिष्ट व असाधारण उपलब्धियों, सेवाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed