{"_id":"6ac93f3c4a956385e307047d","slug":"applications-open-for-new-ration-depots-rewari-news-c-198-1-rew1001-246916-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नए राशन डिपुओं के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नए राशन डिपुओं के लिए आवेदन शुरू
Sat, 10 Oct 2026 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 2651 राशन डिपुओं के लाइसेंस जारी करने के लिए 10 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक एवं पात्र आवेदक 10 नवंबर तक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को राशन प्राप्त करने में होने वाली कठिनाइयों को दूर करना और युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। साथ ही योजना में महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए डिपो लाइसेंस आवंटन में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार रिक्त राशन डिपुओं की जिलावार और ग्रामवार सूची विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक आवेदक विभाग की साइट पर रिक्तियों, पात्रता शर्तों और आवेदन संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी ले सकते हैं।