{"_id":"6ad3b4390ed6b169b40bc659","slug":"applications-open-for-admission-to-vacant-seats-rewari-news-c-198-1-rew1001-247331-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन शुरू
Sat, 17 Oct 2026 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीफार्मेसी प्रथम वर्ष की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए संस्थान स्तर की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग में कुल 14 सीटें रिक्त हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 23 अक्तूबर को दोपहर एक बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी (एचएसटीईएस) के माध्यम से ऑनलाइन काउंसिलिंग के दो चरण पूरे होने के बाद खाली रह गई सीटों को भरने के लिए यह प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कराई जा रही है। आवेदन प्रक्रिया 16 अक्तूबर से शुरू हुई है। आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
कुल 14 रिक्त सीटों में एचओजीसी की तीन, एचओजीसी-एफएफ की एक, एससी की तीन, एससी-ईएसएम की एक, बीसी की एक, पीएच की एक, टीएफडब्ल्यू की दो और ईडब्ल्यूएस की दो सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन
सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये और हरियाणा की सभी आरक्षित श्रेणियों के लिए 750 रुपये निर्धारित है। आवेदन 16, 19, 21, 22 और 23 अक्तूबर को भूतल, विवेकानंद ब्लॉक स्थित फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग में जमा किए जा सकते हैं। संवाद