{"_id":"6a29ab849478dd88e60f6fa4","slug":"applications-for-undergraduate-admission-will-now-be-accepted-until-june-15-rewari-news-c-198-1-rew1001-239993-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्नातक प्रवेश के लिए अब 15 जून तक होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्नातक प्रवेश के लिए अब 15 जून तक होंगे आवेदन
Wed, 10 Jun 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में संचालित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।
अब इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में एम.कॉम 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड, एमबीए 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड, बीएचएमसीटी (होटल एवं पर्यटन प्रबंधन), बीएससी (ऑनर्स/रिसर्च) गणित, बीएससी (ऑनर्स/रिसर्च) रसायन विज्ञान, बीए डिफेंस स्टडीज, बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीजेएमसी), बीटेक सीएसई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग), बैचलर ऑफ फिजिकल साइंसेज तथा बैचलर ऑफ लाइफ साइंसेज शामिल हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें यह अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है ताकि अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकें। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन
प्रवेश से संबंधित पात्रता, सीटों की संख्या, शुल्क संरचना तथा अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।