फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another accused arrested for taking away money by beating up the elderly

बुजुर्ग के साथ मारपीट कर पैसे निकालकर ले जाने के दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Nov 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for taking away money by beating up the elderly
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने बुजुर्ग के साथ मारपीट करके पैसे निकालकर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जिले के गांव निखरी निवासी महाबीर प्रसाद उर्फ निखरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता दिल्ली के उत्तम नगर निवासी रामपाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 21 अक्तूबर को वह अपनी बेटी की ससुराल हाउसिंग बोर्ड धारुहेड़ा में मिलने के लिए आया था। जब वह अपनी बेटी से मिलने के बाद वापस अपने घर जाने के लिए धारुहेड़ा बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़ा था। तब एक आदमी ने आकर उससे पूछा कि कहां जाओगे। मैंने कहा कि दिल्ली जाना है। तब उसने कहा कि मेरी गाड़ी में चलो। मैंने उसे मना कर दिया। इसके बाद उसने मेरा रास्ता रोककर मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने अपने दो और साथियों को बुला लिया। तीनों ने मिलकर मेरी डंडों से बुरी तरह पिटाई की तथा पुलिस को शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मारपीट के बाद वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो उसकी जेब से 5 हजार रुपये गायब मिले। इसके बाद वह अपनी बेटी को घटना की सूचना दी। जिसके बाद उसके परिवार वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त यूपी के जिला मुजफ्फरनगर निवासी प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी से पूछताछ में महाबीर प्रसाद उर्फ मोनी का नाम सामने आने पर पुलिस ने मामले में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed