{"_id":"61c22ec84223c97faf465007","slug":"anganwadi-workers-should-be-given-the-status-of-government-employees-rewari-news-rtk6334340160","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए’
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
सुभाष पार्क में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : Rewari
Link Copied
रेवाड़ी। सुभाष पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। एआईयूटीयूसी के हरियाणा राज्य प्रधान व आल इंडिया वर्किंग कमेटी के सदस्य, किसान आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ एडवोकेट कॉमरेड राजेंद्र सिंह ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों के बीच जन अभियान चलाया। कॉमरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज प्रदेश की 52000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन की राह पर है। आंदोलन के दबाव में आकर हरियाणा सरकार ने 24 दिसंबर को आंगनबाड़ी यूनियनों से वार्ता करने के लिए चंडीगढ़ बुलाया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में हरियाणा सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बातचीत की थी और सरकार ने कुछ मांगे मानते हुए उनको श्रमिक का दर्जा देने, महंगाई के हिसाब से वेतन बढ़ाने, पदोन्नति की बात कही थी। इसके बाद भी उनकी अन्य मांगों को नहीं माना जा रहा है। इसलिए आंगनबाड़ी आंदोलन करने के लिए मजबूर हुई हैं। दक्षिण हरियाणा जोन के संगठन मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, जोन महिला अध्यक्ष मंजू गुप्ता , मांगे राम शर्मा जी ने बताया कि कोरोना काल में जब सब लोग घरों में थे तब ये आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह न करते हुए जिम्मेदारी निभा रही थीं। उनकी मांगों को माना जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।