फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ambulance will be present on the spot during sewer cleaning: Chairman

सीवर सफाई के दौरान मौके पर मौजूद रहेगी एंबुलेंस : चेयरमैन

Tue, 03 May 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ambulance will be present on the spot during sewer cleaning: Chairman
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में सीवर की सफाई कार्य के दौरान निर्धारित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही यदि कोई निजी संस्थान सीवर सफाई का कार्य करें तो शहरी निकाय व जन स्वास्थ्य विभाग को अवश्य सूचित करें ताकि सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही जब भी सीवर की सफाई हो तब मौके पर एंबुलेंस मौजूद रहेगी। प्राधिकरण के चेयरमैन यशेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय में प्राधिकरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय व जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जब भी सीवरेज सफाई कार्य किया जाए तो एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि सीवर में उतरने वाला श्रमिक सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों के साथ ही कार्य करे और किसी भी रूप में इस संदर्भ में अनियमितता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सीवरेज सिस्टम की सफाई के दौरान कार्य कर रहे श्रमिक पर पूरी मॉनीटरिंग भी की जाए और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तुरंत प्रभाव से सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

शापिंग मॉल सहित निजी व सरकारी अस्पताल का किया जाएगा फायर आडिट
डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि आगजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में जहां सजगता बरती जाए, वहीं इससे बचाव के लिए पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। उन्होंने शहरी निकाय सहित अग्रिशमन अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में स्थित शापिंग मॉल के साथ ही सभी सरकारी व निजी अस्पतालों का फायर आडिट सुनिश्चित किया जाए। आगजनी की घटनाओं पर समय पर काबू पाने के लिए हर स्तर पर सुरक्षात्मक कदम उठाने की जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की है, ऐसे में किसी भी रूप से लापरवाही न होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण चक्र को रोकने के लिए टेस्टिंग बढ़ाए विभाग
डीसी ने कहा कि कोरोना संक्रमण चक्र को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेस्टिंग बढ़ाई जाए और टेस्ट के आधार पर कोरोना संक्रमित मिलने पर रोगी को आइसोलेट किया जाए। साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा के रूप में कोरोना से दूरी बनाए रखने के लिए निर्धारित आयु वर्ग अनुसार वैक्सीनेशन करवाने के लिए भी जन-जन को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला में अभी कोरोना से बचाव के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और हर पहलू पर सजगता बरतते हुए मजबूत सुरक्षा चक्र जिला प्रशासन की ओर से विकसित किया जा रहा है लोगों को विभिन्न माध्यमों से मास्क का उपयोग करने सहित वैक्सीनेशन करवाते हुए कोविड उपयुक्त व्यवहार की पालना करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस अवसर पर एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, जिला परिषद सीईओ रविंद्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार, डीआरओ राकेश कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, रेडक्रास सचिव बिजेंद्र सरोत, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता आदित्य देशवाल, डीएसपी हंसराज सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed