{"_id":"63fcda4cd416b68a1f0eb8d3","slug":"ajay-chautala-expressed-his-desire-to-make-dushyant-the-cm-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अजय ने जताई दुष्यंत को CM बनाने की इच्छा, कार्यकर्ताओं को बताया- कैसे 2024 में हट सकता है 'उप' शब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अजय ने जताई दुष्यंत को CM बनाने की इच्छा, कार्यकर्ताओं को बताया- कैसे 2024 में हट सकता है 'उप' शब्द
Mon, 27 Feb 2023 09:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 27 Feb 2023 09:59 PM IST
सार
जजपा के संरक्षक अजय चौटाला सोमवार को रेवाड़ी पंहुचे। उन्होंने कहा कि पार्टी महज साढ़े चार साल का बच्चा है। कांग्रेस को लेकर बोले कि खीर जूतियों में बंट रही है।
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला, दूसरी ओर रेवाड़ी पहुंचे अजय चौटाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जननायक जनता पार्टी (जजपा) के संरक्षक एवं पूर्व सांसद अजय चौटाला ने कहा कि जजपा महज साढ़े चार साल का बच्चा है, लेकिन कार्यकर्ताओं की बदौलत सत्ता में भागीदार है। पार्टी को बूथ लेवल तक का संगठन खड़ा करना पड़ेगा ताकि पार्टी को वोट प्रतिशत 17 से बढ़कर 51 हो जाए। अगर ऐसा हुआ तो वर्ष 2024 के चुनावों में हमारे आगे से उप शब्द भी हट जाएगा।
विज्ञापन
वे बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण यादव भवन में बनाइ गई ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करने पंहुचे थे। यहां कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के हालात बहुत अच्छे नहीं है। पिछले आठ साल में प्रदेश में तीन-तीन प्रदेशाध्यक्ष बदलने पड़ रहे हैं। न केवल प्रदेश बल्कि देशभर में कांग्रेस में रोजाना जूतियों में खीर बंट रही है।
विज्ञापन
इस्तीफे से कुछ नहीं होता, राज से लाया जा सकता है बदलाव
उन्होंने कहा कि एक वक्त ऐसा भी आया जब दुष्यंत पर इस्तीफे का दबाव बनाया। जबकि इस्तीफे से कुछ नहीं होता। इस्तीफा तो हरसिमरत कौर बादल व मेरे भाई अभय चौटाला ने भी दिया था लेकिन क्या हुआ। उन्होंने कहा कि कृषि कानून दुष्यंत ने थोड़ी बनाए थे, लेकिन फिर भी इस्तीफा देने का दबाव बनाया। राज से कुछ बदलाव लाया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
बैठक को संबोधित करते हुए जजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों को संगठन मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ फील्ड में उतरे और संगठन को ताकत दें। कार्यक्रम में चेयरमैन एवं पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान आदि वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौ. विजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, प्रदेश महासचिव श्यामसुन्दर सभरवाल, प्रदेश सचिव मंजीत जैलदार, प्रदेश सचिव रामफल कोसलिया, रेवाड़ी हल्का प्रधान मलखान सिंह, बावल हल्का प्रधान राजबीर तिहाड़ा, शहरी प्रधान टेकचन्द सैनी, पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल, महिला प्रदेश महासचिव बिमला चौधरी, देवीराम प्रधान, पंचायती राज जिला संयोजक सतीश सरपंच, सुनील चौधरी, जिला प्रवक्ता अमन जून, महिला जिला प्रधान कमलेश डाबला, युवा जिला प्रभारी संदीप श्योराण, युवा जिला प्रधान विपिन यादव, इनसो प्रदेश प्रभारी रवि मसीत, रामबीर यादव, व्यापार जिला संयोजक सुधीर चौधरी, कर्मचारी प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह कटारिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. भागीरथ, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कप्तान पूर्ण सिंह, बीसी सेल जिला संयोजक धर्मबीर चौकन, महिला प्रदेश महासचिव शीला यादव मौजूद रहे।