फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   aiims will get momentum in rewari

अड़चन खत्म, एम्स के निर्माण को मिलेगी रफ्तार ः सीएम

Thu, 29 Jul 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
aiims will get momentum in rewari
कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : Rewari
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को नारनौल से रेवाड़ी आते समय गांव माजरा में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की भूमि का अवलोकन लिया। इस दौरान बताया गया कि कुछ किसान जमीन देने के लिए तैयार हो गए हैं, ऐसे में अब करीब ढाई एकड़ जमीन की अड़चन खत्म हो गई है। उन्होंने एम्स के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि माजरा गांव के कुछ अन्य लोगों ने अस्पताल के लिए जमीन देने की पेशकश की है। इस जमीन की रजिस्ट्री का काम पूरा होने उपरांत आगे के कार्य को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही एम्स के कार्य को गति देगी, सरकार एम्स के कार्य को पूरा करवाने में विशेष रुचि ले रही है ।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स के लिए प्रस्तावित जमीन का अब थोड़ा ही पेच बाकी है, इसके लिए अधिकारी दिन-रात ग्रामीणों से संपर्क कर समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एम्स को लेकर अब तक पोर्टल पर उपलब्ध जमीन की समीक्षा की तथा अपलोड हुई भूमि का नक्शे के अनुरूप अवलोकन किया। उन्होंने उपायुक्त यशेन्द्र सिंह को नक्शे के अनुरूप बचे शेष पैच की समस्या का समाधान निकालने के लिए साथ लगती अन्य भूमि के लिए इच्छुक लोगों ने आफर किया है, उससे इस समस्या का समाधान निकालने के निर्देश दिए, ताकि एम्स के कार्य को तेजी से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने किसानों का जताया आभार
सहकारिता मंत्री ने एम्स निर्माण के लिए जमीन देने वाले वाले किसानों का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि जिन लोगों ने इतने बड़े प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी है, वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एम्स का कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही इस इलाके में स्वास्थ्य सुविधाएं और भी अच्छी हो सकेगी और केवल रेवाड़ी ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर साउथ रेंज रेवाडी के आईजी विकास अरोड़ा, उपायुक्त यशेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, डीडीपीओ एचपी बंसल, सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

गांव माजरा में प्रस्तावित एम्स जमीन का जायजा लेते  मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

गांव माजरा में प्रस्तावित एम्स जमीन का जायजा लेते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed