{"_id":"65a57d18496e4db11a08385c","slug":"aiims-sangharsh-samitis-24-hour-symbolic-hunger-strike-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-8591-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एम्स संघर्ष समिति की आज 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एम्स संघर्ष समिति की आज 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल
Tue, 16 Jan 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
कुंड। मनेठी स्थित पुरानी उपतहसील में एम्स संघर्ष समिति का धरना प्रधान श्योताज सिंह की अध्यक्षता में लगातार 106वें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि जब माजरा एम्स के निर्माण का ठेका एल एंड टी कम्पनी को दिया जा चुका है तो फिर इसके शिलान्यास में क्यों देरी की जा रही है जबकि एम्स के शिलान्यास करवाने के लिए इस क्षेत्र की जनता पिछले 106 दिन से लगातार सर्दी और बरसात में धरने पर बैठी हुई है।
सरकार जानबूझ कर केवल अपने वोट राजनीति के कारण माजरा एम्स के शिलान्यास के लिए डेट पर डेट दे रहे हैं और शिलान्यास करने का नाम तक नहीं ले रहे हैं। इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि सरकार तुंरत माजरा एम्स का शिलान्यास करके निमार्ण कार्य शुरू करवाएं और एमबीबीएस क्लास लगाने और ओपीडी शुरू करवाने की तारीख़ बताई जाए ताकि प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणा को पूरा किया जा सके। शिलान्यास में देरी के विरोध में आज 24 घंटे दिन-रात सांकेतिक भूख हड़ताल की जाएगी। वक्ताओं में मुख्य रूप से रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया, डॉक्टर एच डी यादव, कर्नल राजेंद्र सिंह, मास्टर लक्ष्मण सिंह, सूबेदार दिलबाग सिंह, जगदीश शर्मा पाड़ला, जितेन्द्र कुमार शर्मा सेवानिवृत हेडमास्टर, छाजू राम पाड़ला, मास्टर दयाराम, मास्टर दयानंद, भूप सिंह आर्य, सतप्रकाश गोयल, रामनिवास भालखी, धर्मपाल आलिया वास, कंवर सिंह पूर्व पंच माजरा, सावल सिंह माजरा, रामस्वरूप अहरोद, कंवल सिंह नांगल, ईश्वर सैन, ओमप्रकाश सैन आदी रहे।