फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   aiims

मनेठी में एम्स के शिलान्यास तक जलता रहेगा कमेटी कार्यालय में दीप

Fri, 06 Sep 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
aiims
कुंड। मनेठी में विश्वकर्मा महाराज की मूर्ति की स्थापना करते एम्स संघर्ष समिति के पदाधिकारी। - फोटो : Rewari
एम्स संघर्ष समिति द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार एम्स संघर्स समिति कार्यालय में विश्वकर्मा महाराज की मूर्ति स्थापित कर दीप प्रज्ज्वलित कियागया। समिति के प्रवक्ता डॉ. एसडी यादव ने कहा कि दीप तब तक जलता रहेगा जब तक एम्स का शिलान्यास मनेठी में नहीं हो जाता। क्षेत्र की परीक्षा का समय समाप्त हो चुका है। सरकार जल्द से जल्द एम्स का शिलान्यास करें। अध्यक्ष श्योताज सिंह ने कहा कि 31 अगस्त को जन आशिर्वाद यात्रा के दौरान सीएम ने कहा था कि शीघ्र ही कमेटी भेज कर पुन: सर्वे करवाया जाएगा। उपायुक्त द्वारा भी यह बताया गया था कि 2 से 5 सितंबर तक केंद्र की हैल्थ की टीम जांच के लिए आ सकती है। इस दौरान एम्स संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को भी बुलाया जाएगा। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एम्स के शिलायान्स में किसी प्रकार का बदलाव किया गया तो आने वाला समय जनता का होगा। दीप प्रज्ज्वलित के दौरान उपस्थित अध्यक्ष श्योताज सिंह, कर्नल राजेंद्र सिंह, आजाद सिंह नान्धा जिला पार्षद एवं कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश सैन सचिव, मनफूल सिंह पूर्व सरपंच, विनोद सितारा पंच, महावीर बोहरा ढाणी शोभा, दलबीर पंच, बीडी यादव, कप्तान लालचंद, बलवंत सिंह पंच, परीक्षित नम्बरदार, लक्ष्मण सिंह मास्टर, भागीरथ सिंह ढ़ाणी शोभा, दिलबाग सिंह पाड़ला, सेवानिवृत्त प्रोफेसर वीपी यादव, यादराम, विपिन एकवोकेट, मेजर धर्मपाल बोहरा, कमांडर ओपी यादव मनेठी, रामेश्वर एक्स पंच, मनोज कुमार आर्य, अमर सिंह, राजकुमार, रामनिवास, एवं महिलाओं में सुमन, सरोज, शांति, कमला, छोटा, गिंदोड़ी, कौशल्या व लाली देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed