फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   AIIMS construction soon, land registry will be done in the last week: Ashok

एम्स निर्माण शीघ्र, अंतिम सप्ताह में होगी जमीन की रजिस्ट्री : अशोक

Sun, 15 May 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
AIIMS construction soon, land registry will be done in the last week: Ashok
माजरा एम्स का नक्शा देखकर अधिकारियों के साथ चर्चा करते उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में जिले के माजरा क्षेत्र में बनने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की निर्माण प्रक्रिया शासन-प्रशासन स्तर पर सभी पहलुओं का समाधान करते हुए अंतिम रूप में पहुंच गई है। मई के अंतिम सप्ताह में ही प्रस्तावित एम्स निर्माण स्थल की रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू करते हुए लोगों को धनराशि प्रदान कर दी जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त (डीसी) अशोक कुमार गर्ग ने दी। वह रविवार को एम्स निर्माण सहयोग समिति सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि रेवाड़ी जिला में बनने वाला एम्स संस्थान स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बिंदु रहेगा। ऐसे में हरियाणा सरकार विशेष तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं एम्स प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर हैं। हाल ही में इस संबंध में उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर एम्स निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से हर स्तर पर सजगता बरतते हुए प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है और मुख्यमंत्री स्वयं इस प्रोजेक्ट की निरगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, सीईओ जिला परिषद रविंद्र यादव, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डा.राहुल चावला, एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया, डीआरओ राकेश कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल व तहसीलदार प्रदीप देशवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्री प्रक्रिया के दौरान 48 घंटे पहले मिलेगी भू-स्वामियों को सूचना
एम्स निर्माण समिति के पदाधिकारियों व ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए डीसी ने कहा कि लोगों को समय रहते रजिस्ट्री प्रक्रिया का पता रहे, इसके लिए राजस्व विभाग की ओर से प्रस्तावित एम्स निर्माण स्थल के भू-स्वामियों को करीब 48 घंटे पहले ही उनकी रजिस्ट्री करवाने के बारे में सूचना दी जाएगी। ताकि समय पर नियमित तौर पर उक्त भू-स्वामियों की रजिस्ट्री हो सके।

शासन-प्रशासन की सजगता से है एम्स को लेकर पूरा उत्साह
बैठक के बाद दी माजरा कोऑपरेटिव सोसायटी के प्रधान जगदीश सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार के साथ ही जिला प्रशासन द्वारा एम्स निर्माण को लेकर सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं। उन्हें अब गर्व महसूस होता है कि एम्स के रूप में मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंद तक पहुंचाने में माजरा क्षेत्र भागीदार बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि माजरा में एम्स जैसे प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान का आगमन विकास की दृष्टि से भी अहम रहेगा। उन्होंने कहा कि एम्स के निर्माण से राजस्थान के नीमराना, बहरोड़, झूंझूनू व हरियाणा के नारनौल, महेंद्रगढ़, भिवानी, झज्जर सहित माजरा के आसपास के क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के रूप में लाभान्वित होंगे। इसके बनने से माजरा गांव स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से राष्ट्रीय पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान कायम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed