फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   administration,union,strike, rewari

यूनियनें हड़ताल पर अड़ी तो प्रशासन ने लगाई धारा 144

Fri, 02 Sep 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 02 Sep 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
administration,union,strike, rewari
हड़ताल - फोटो : ब्यूरो
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन की शुक्रवार को प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर यूनियनों ने अपनी तैयारी कर ली तो वहीं प्रशासन ने भी सख्ती दिखाते हुए जिले में सार्वजनिक स्थानों पर धारा 144 लगा दी है।
विज्ञापन

जिलाधीश डॉ. यश गर्ग की ओर से जारी आदेशों के तहत रेवाड़ी जिले के रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, बिजली, जल व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पांच या इससे अधिक व्यक्तियों को एकत्रित होने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन


ताकि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाई रखी जा सके। बिजली, पानी, रेल व बस यातायात जैसी मूलभूत सेवाएं प्रभावित ना होने पाए एवं सरकारी, गैर सरकार व सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान होने से बचाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये आदेश ड्यूटी पर तैनात कर्मियों व पुलिस पर लागू नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि उक्त आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई  अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर यूनियनें भी अड़ी
हड़ताल को लेकर जहां सरकार और प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। वहीं कर्मचारी यूनियन भी अपने तय कार्यक्रम को लेकर तैयार हैं। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष तंवर सिंह यादव ने कहा कि यह हड़ताल देशव्यापी है। केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के विरोध में हमने यह हड़ताल प्रस्तावित की है। प्रदेश भर के सभी कर्मचारियों के साथ रेवाड़ी के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे। सभी कर्मचारी अपने कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेंगे। वहीं रोडवेज कर्मचारी यूनियन के डिपो प्रधान उधम सिंह ने कहा कि हड़ताल के चलते हम रोडवेज  बसें नहीं चलाएंगे। हड़ताल पूरी तरह सफल रहेगी। वहीं एनएचएम के प्रधान पंकज ने बताया कि उनका संगठन हड़ताल का समर्थन करेगा।


नहीं करेंगे समर्थन
उधर, हड़ताल को लेकर कुछ संगठनों ने अपने को इससे अलग किया है। ऑल हरियाणा शेड्यूल कास्ट एंप्लाइज फेडरेशन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह सांभारिया ने बताया कि उनका संगठन हड़ताल से बिल्कुल अलग रहेगा। उन्होंने कहा कि मांगपत्र में उनके संगठन की मांगें शामिल नहीं है। इसीलिए उन्होंने यह फैसला लिया है।

बसेें नियमित रूप से चलेंगी। बसों के संचालन में हड़ताल का कोई असर नहीं होगा। यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
राजीव नागपाल, महाप्रबंधक, रोडवेज, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed