{"_id":"60fb00ef8ebc3e583e16d033","slug":"administration-should-improve-the-condition-of-the-road-otherwise-they-will-picket-chiranjeev-rao-rewari-news-rtk6187235145","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन सड़क की हालत सुधारे, वरना देंगे धरना : चिरंजीव राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन सड़क की हालत सुधारे, वरना देंगे धरना : चिरंजीव राव
विज्ञापन
शहर के दिल्ली रोड पर फ्लाईओवर के नीचे जलभराव की जानकारी लेते विधायक चिरंजीव राव।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। शहर विधायक विधायक चिरंजीव राव ने शुक्रवार को दिल्ली रोड पर पुलिस लाइन के समीप फ्लाईओवर के नीचे व खेतों में भरे जलभराव का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले फ्लाईओवर के पास दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, उसके बावजूद प्रशासन की आंख नहीं खुली और हालात ज्यों के त्यों हैं।
मात्र 100 मीटर का टुकड़ा पिछले 4 सालों से टूटा पड़ा है। जिसकी वजह से आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं और प्रशासन आंखें बंद किए बैठा हुआ है। प्रशासन इस मार्ग को दुरुस्त करवाने के लिए जल्द संज्ञान ले वरना धरना देने पर विवश होना पड़ेगा। विधायक ने कहा कि जनता हर प्रकार का टैक्स भरती है, उसके बावजूद प्रशासन द्वारा रोड नहीं बनाए जा रहे हैं।
जोनावास व राजावास भी पहुंचे विधायक
विधायक चिरंजीव राव ने गांव जोनावास व राजावास में भी जायजा लिया। मानसून की बारिश के चलते गांव राजावास के कई मकानों में दरार आ गई है तो गांव जोनावास के जोहड़ के पानी की निकासी न होने से जोहड़ के समीप बने मंदिर की दीवार गिर गई है। मंदिर की दीवार के साथ लगा पेड़ भी जड़ से उखड़ गया। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि प्रशासन समय रहते उचित व्यवस्था करता तो लोगों को जलभराव जैसी समस्याओं से नुकसान उठाना नहीं पड़ता। ग्रामीणों ने मंदिर को बचाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है कि जोहड़ में भरे बारिश के पानी को समय रहते निकाला जाए। राव ने बताया कि ग्रामीणों की मांग है कि कम से कम दो-तीन इंजन, ऑपरेटर और दो तीन कर्मचारी उपलब्ध कराए जाएं, ताकि पानी गांव के बाहर दूर तक छोड़ा जा सके।