फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Administration alert to make HSSC exams copy-free: Vijay

एचएसएससी की परीक्षाएं नकल रहित कराने के लिए प्रशासन सजग : विजय

Fri, 24 Dec 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Administration alert to make HSSC exams copy-free: Vijay
रेवाड़ी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से आगामी 7, 8 व 9 जनवरी, 2022 को आयोजित होने वाली पटवारी, ग्राम सचिव व कैनाल पटवारी की प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारी पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उक्त बातें हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य विजय कुमार ने कहीं हैं। उन्होंने कहा कि नकल रहित परीक्षा के लिए प्रशासन सजग है।
विज्ञापन

उन्होंने लघु सचिवाल स्थित सभागार में वीरवार को परीक्षाओं के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इसमें एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव व सीटीएम रोहित कुमार ने जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा आयोजन के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एचएसएससी सदस्य विजय कुमार ने कहा कि उक्त आयोजित परीक्षाओं के दौरान महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत कोविड नियमों का पालन भी सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, वीडियोग्राफी व जैमर अच्छी तरह इंस्टॉल करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं के नकल रहित संचालन के लिए नियमों की अनदेखी करने वालों पर पारखी नजर है और किसी भी रूप से नियमों की अवहेलना करने वालों पर हरियाणा लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2021 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अधिनियम के तहत जुर्माना व सजा का प्रावधान भी किया गया है। इस अवसर पर डीईओ राजेश कुमार, रोडवेज विभाग से टीएम रितू शर्मा, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, ट्रेजरी आफिसर सतीश कुमार सहित संबंधित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के लिए 37 केंद्र किए गए चिह्नित
एचएसएससी सदस्य विजय कुमार को एसडीएम रविंद्र यादव ने बताया कि रेवाड़ी जिला में उक्त परीक्षाओं के लिए 37 परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए हैं। हर पहलू पर उक्त परीक्षा केंद्रों की जांच करते हुए रिपोर्ट आयोग के समक्ष भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालयों आदि की व्यापक व्यवस्था एवं प्रबंध सुनिश्चित हो इसे लिए शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षाओं के सफल संचालन व उचित तालमेल के लिए प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाता है। इस कंट्रोल रूम पर नियुक्त अधिकारी आयोग मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम से निरंतर संपर्क बनाकर रखेंगे।

परीक्षा केंद्रों में बाहरी व्यक्ति का प्रवेश और मोबाइल फोन रहेगा वर्जित
रेवाड़ी जिला में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ली जाने वाली पटवारी, ग्राम सचिव व कैनाल पटवारी परीक्षा को पारदर्शिता, नकल रहित व सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही परीक्षा केंद्र में मोबाइल का उपयोग कतई नहीं होगा। उक्त परीक्षाएं आगामी 7 से 9 जनवरी तक आयोजित करवाई जाएंगी। प्रात:कालीन सत्र में सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक तथा सायं कालीन सत्र में 3 बजे से 4.30 बजे तक यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed