{"_id":"691b673e255e6d10dd013945","slug":"adc-gave-instructions-to-remove-illegal-encroachment-from-public-land-rewari-news-c-198-1-rew1001-229072-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जे हटवाने के एडीसी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जे हटवाने के एडीसी ने दिए निर्देश
विज्ञापन
समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी राहुल मोदी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। स्थानीय दुर्गा काॅलोनी निवासी रसबीर ने कहा कि गली नंबर तीन में सार्वजनिक जमीन का अतिक्रमण होने के कारण वाहन चालकों का आवागमन दूभर हो गया है।
इस पर एडीसी ने एमई नरेश कुमार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव सुलखा निवासी महेश चंद ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव के कालहरिया जोहड़ के समीप धार्मिक स्थल बने हुए हैं जहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
कुछ ग्रामीणों ने यहां अपना ईंधन व कूड़ा-कर्कट डालकर अवैध कब्जे किए हुए हैं जिन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाना जरूरी है। एडीसी राहुल मोदी ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एचपी बंसल को इस मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गांव डोहकी निवासी नैंसी ने बताया कि वह गांव करावड़ा मानकपुर के एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा थी। फीस जमा न करवाने का बहाना बनाकर विद्यालय प्रबंधन उसकी दसवीं और बारहवीं कक्षा का प्रमाण-पत्र नहीं दे रहा है जबकि उसकी फीस दे दी गई थी। एडीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक विनोद कुमार को इस मामले में छात्रा की मदद करने के निर्देश दिए।