फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Actor Praveen Kumar had a deep affection for Rewari

हरियाणा: महाभारत के ‘भीम’ का रेवाड़ी से रहा गहरा लगाव, लोग बोले-अभिनेता प्रवीण कुमार साफ दिल के इंसान थे

Wed, 09 Feb 2022 02:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Feb 2022 02:45 AM IST
सार

बॉडी बिल्डर अमित स्वामी के परिवार के साथ खेल की दुनिया से भी नाता जोड़ रखा था। वे स्वामी परिवार में आयोजित शादी में शामिल होने के लिए 2006 में रेवाड़ी आए थे।

विज्ञापन
Actor Praveen Kumar had a deep affection for Rewari
अमित स्वामी के भाई की 2006 में हुई शादी समारोह के दौरान रेवाड़ी आए महाभारत में भीम का रोल निभाने वाले प्रवीण कुमार व दुर्योधन का रोल निभाने वाले पुनीत इस्सर के साथ आरएसओ के महासचिव रमेश वशिष्ठ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छोटे और बड़े पर्दे, खेल के अलावा राजनीति के क्षेत्र में अपनी धमक पैदा करने वाले बीआर चोपड़ा के मशहूर सीरियल महाभारत के भीम यानी अभिनेता प्रवीन कुमार का मंगलवार को दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनका रेवाड़ी शहर से गहरा लगाव रहा है। उन्होंने यहां बॉडी बिल्डर अमित स्वामी के परिवार के साथ खेल की दुनिया से भी नाता जोड़ रखा था। वे स्वामी परिवार में आयोजित शादी में शामिल होने के लिए 2006 में रेवाड़ी आए थे।

विज्ञापन


उनके निधन से मर्माहत अमित स्वामी ने कहा कि प्रवीन कुमार का उनके परिवार से अटूट नाता रहा है। उनके निधन से सभी लोग दुखी हैं। उन्होंने कहा कि फरीदकोट में उनके साले के चुनाव प्रचार में तबीयत खराब होने के बावजूद अभिनेता पहुंचे थे, यह उनके प्यार और हमारे प्रति आत्मीयता को साफ दर्शाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रवीन कुमार का डिस्कस थ्रो और हैमर थ्रो खेल से जुड़ाव रहा। एक सेलिब्रटी के तौर पर समाज में अलग पहचान होने की वजह से काफी बार उनके रेवाड़ी आगमन की बातें सार्वजनिक नहीं की। प्रवीन साफ दिल के संजीदा इंसान थे। उन्होंने निधन को अपूरणीय क्षति बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले

 अभिनय की दुनिया में प्रवीन कुमार की महाभारत के भीम की भूमिका सराहनीय रही है। वे युगों-युगों तक अपनी कला और खेल प्रतिभा के दम पर दुनिया में अपना छाप छोड़ गए हैं। ऐसी शख्सियत को शत-शत नमन। - सत्यवीर नाहड़िया, वरिष्ठ साहित्यकार एवं पटकथा लेखक, रेवाड़ी। 



 प्रवीन कुमार ने खेलों और फिल्मी दुनिया में समान रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। उनकी अभिनय क्षमता और बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। - गोपाल वशिष्ठ, फिल्म अभिनेता एवं गजलकार, रेवाड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed