फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   actoin on hording

कस्बे में लगे अवैध होर्डिंग्स हटाए

Tue, 29 Dec 2015 12:12 AM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Tue, 29 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन

नगरपालिका की टीम ने सोमवार को शहर में अवैध रूप से लगे हुए होर्ड़िग्स हटवाए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगरपालिका के कर्मचारी सुबह लगभग ग्यारह बजे मुख्य चौराहे भगत सिंह चौक पर पहुंचे और अवैध रूप से लगे हुए होर्डिंग को हटाना शुरू कर दिया। इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारियों के साथ एक जेसीबी, होर्डिंग जब्त करने के लिए एक ट्रैक्टर और पुलिस बल मौजूद था। कुछ लोगों ने खुद ही होर्डिंग हटा लिए। यह कार्रवाई दो घंटे तक चली।

विज्ञापन


अवैध रूप से लगे हुए थे तमाम विज्ञापन
कस्बे में होर्डिंग अवैध रूप से लगे हुए थे, जिसे लेकर नगरपालिका कर्मचारियों ने कार्यवाही की। नगरपालिका के भवन निरीक्षक नवल किशोर ने बताया कि नियम के अनुसार सामान्यत: होर्डिंग लगाने के लिए नगरपालिका से अनुमति लेना आवश्यक होता है लेकिन हैरानी वाली बात तो यह है कि आज तक किसी ने भी सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग लगाने के लिए अनुमति नही ली। उल्लेखनीय है कि उपायुक्त यश गर्ग ने बीते वीरवार को सभी कर्मचारियों की बैठक ली थी और तुरंत प्रभाव से उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार कार्यवाही करने के लिए कहा था। इसे लकर उपायुक्त ने नगरपालिका को एक पत्र भी जारी किया था।
विज्ञापन


विज्ञापनों से अटा है शहर
चुनावी और स्कूलों के एडमिशन सीजन के चलते पूरे कस्बा विज्ञापनों के होर्डिंग से अटा पड़ा है। इससे कस्बे की सुंदरता तो खराब हो ही रही है। साथ ही बड़े होर्डिंग से सड़क हादसे होने की भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed