फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Activities should be organized with public participation in Haryana Uday Abhiyan

Rewari News: हरियाणा उदय अभियान में जनभागीदारी के साथ गतिविधियां आयोजित हों

Tue, 06 Jun 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 06 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Activities should be organized with public participation in Haryana Uday Abhiyan
हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत अ​धिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त मो. इमरान रजा। विज्ञ​प्ति
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की ओर से चलाई जा रहे हरियाणा उदय अभियान के तहत अपने-अपने विभागों से संबंधित गतिविधियों व कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी के साथ उन गतिविधियों व कार्यक्रमों को पूरा कराएं। यह बात उपायुक्त डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कही। वह सोमवार को लघु सचिवालय में हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा उदय कार्यक्रमों को लेकर आमजन में अलग जोश व उत्साह नजर आना चाहिए। इन कार्यक्रमों में गांव के युवाओं सहित बड़े-बुजुर्गों व महिलाओं की भागीदार भी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

बैठक में एसपी दीपक सहारण ने अपने विचार रखते हुए नशा-मुक्ति, साइबर क्राइम जैसे जीवंत मुद्दों पर नुकड्ड नाटक, प्रतियोगिताएं व अन्य गतिविधियां आयोजित करने के सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा उदय कार्यक्रम के प्रभारी एवं एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम बावल जितेंद्र सिंह, एसडीएम कोसली जयप्रकाश सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभाग की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों व गतिविधियों बारे डीसी इमरान रजा को अवगत कराया और अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed