फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   action will be hordings

नगरपालिका का होर्डिंग हटाओ अभियान आज

Mon, 28 Dec 2015 12:19 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Mon, 28 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन

कस्बे के सौंदर्यीकरण के लिए नगरपालिका की ओर से सोमवार को अवैध रूप से लगे होर्डिंग को हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके तहत सबसे पहले सुबह ग्यारह बजे से मुख्य चौक भगत सिंह चौक से होर्डिंग हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा। विभिन्न चौराहों, राष्ट्रीय राजमार्गों तथा अन्य स्थानों पर कस्बे सुंदरता को बिगाड़ने के लिए अवैध रूप से विज्ञापन के होर्डिंग लगा रखे हैं। इन होर्डिंग से हादसे होने की भी संभावना रहती है। ऐसे में न्यायालय ने इन्हें हटाने के आदेश दिए हैं, जिसके बाद प्रशासन जागा है।

विज्ञापन


कस्बे में करवाई गई मुनादी
नगरपालिका के बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवल किशोर ने बताया कि इस कार्यवाही को लेकर कस्बे में मुनादी करवा दी गई है। इसके अलावा लोगों को सूचित कर दिया गया है कि वे अपने होर्डिंग स्वयं ही उतार ले और कस्बे के रास्तों पर अतिक्रमण ना करें। इसके बाद भी अगर लोगों ने कस्बे को होर्डिंग और अतिक्रमण मुक्त बनाने में नगरपालिका का सहयोग नहीं किया तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


भगत सिंह चौक से शुरू होगी कार्रवाई
अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भगत सिंह चौक से शुरू होगी। इस अवसर पर एहतियात के तौर पर नगरपालिका कर्मचारियों के अतिरिक्त शहर थाना प्रभारी रतनसिंह के नेतृत्व मे पुलिस बल भी मौजूद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक एक भी होर्डिंग की नहीं ली गई अनुमति

कस्बे में हजारों की संख्या में विज्ञापनों के होर्डिंग्स लगे हुए हैं। तमाम राजनैतिक दल के नेताओं और चुनाव लड़ रहे व चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने कस्बे को पूरी तरह से होर्डिंग से पाट दिया है। यही नहीं, स्कूूलों का एडमिशन टाइम नजदीक होने के कारण स्कूलों ने भी होर्डिंग लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड रखी है। नवल किशोर के अनुसार नगरपालिका से अभी तक एक भी होर्डिंग की अनुमति नहीं ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed