फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Acquisition: Farmers burn notice

अधिग्रहण : किसानों ने जलाए नोटिस

Wed, 11 Jun 2014 12:43 AM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Wed, 11 Jun 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन

शहर के सेक्टर 20 और 21 के लिए पांच गांवों की अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन का मुआवजा तय न होने से भड़के किसानों ने हुडा कार्यालय में सेक्शन 9 के नोटिस जलाकर रोष जताया। गौरतलब है कि सेक्टर के लिए 300 एकड़ से अधिक जमीन का अधिग्रहण होना था।

विज्ञापन



हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से शहर के सेक्टर 20 और 21 के कालाका, झांझनवास, मांढैया, कोनसीवास और पीवरा की करीब 300 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की है। अधिग्रहण प्रक्रिया को अब अंतिम चरण में पहुंचाने के लिए हुडा अधिकारियों ने ग्रामीणों को अंतिम सुनवाई का अवसर दिया है। मंगलवार को कालाका और झांझनवास गांवों के किसानों की आपत्तियों की सुनवाई की गई। इसके लिए हुडा कार्यालय में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे।
विज्ञापन



बोले किसान, गुमराह कर रहे अफसर

किसानों ने हुडा अधिकारियों के समक्ष इस बात पर रोष जताया है कि पहले हुई सुनवाई में एक भी बात उनकी नहीं मानी गई है। न ही बने मकानों को रिलीज किया गया है। इसलिए ऐसी सुनवाई से क्या फायदा। किसानों ने हुडा अधिकारियों के समक्ष मुआवजा राशि के बारे में भी स्थिति साफ करने की मांग की और इसके बाद अधिग्रहण के विरोध में हुडा कार्यालय परिसर में नोटिसों के अलावा अन्य कागजात जलाकर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के नंबरदार गुरुदयाल सिंह ने बताया कि हुडा प्रशासन किसानों को गुमराह करने में लगा हुआ है और पुरानी नीति के तहत अधिग्रहण किया जा रहा है, जो सीधे तौर पर किसानों के हितों पर चोट है। इस मौके पर किशोरी, बृजमोहन, साधु राम, गुरुदयाल नंबरदार, हरिओम यादव आदि किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed