फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of raping a woman and grabbing one lakh rupees

महिला से दुष्कर्म करने व एक लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप

Mon, 13 Jun 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping a woman and grabbing one lakh rupees
एक गांव निवासी महिला ने रिश्ते में देवर लगने वाले एक युवक पर दुष्कर्म करने व एक लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोपी पर मंदिर में शादी करने व धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि वह करीब 15 साल से अपने पति से अलग बच्चों के साथ रह रही है। पिछले चार-पांच साल से रिश्ते में देवर लगने वाले युवक का उनके घर आना जाना था। 13 अप्रैल 2017 को दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी ने उससे एक लाख रुपये ले लिए। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो लौटाने से इनकार कर दिया। इसी माह एक जून को पीड़ित महिला ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। युवक द्वारा गलती मानने पर आठ जून को दोनों के बीच समझौता हो गया था। उसी दिन युवक उसको मोटरसाइकिल पर छोड़ने के लिए बस स्टैंड ले गया। बस स्टैंड पहुंचने के बाद युवक ने बैठकर बात करने के लिए कहा और एक होटल में ले गया। होटल में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे धारूहेड़ा चुंगी पर छोड़ गया और किसी को भी इस बारे में न बताने की धमकी दी। महिला ने आरोपी के खिलाफ रविवार को महिला थाना में शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व रुपये हड़पने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed