{"_id":"629ba3fdd303f832774c60ae","slug":"accused-arrested-with-one-and-a-half-gram-smack-rewari-news-rtk6486444154","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर थाना के अंतर्गत गोकल गेट पुलिस चौकी ने स्मैक बेचने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 16 पाउच स्मैक बरामद की गई है। उसके खिलाफ शहर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
शहर थाना के अंतर्गत आने वाली गोकल गेट चौकी पुलिस को पता चला था कि मोहल्ला नई आबादी निवासी आदित्य उर्फ आदी घर के पास ही स्मैक बेचने का धंधा करता है। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने उस पर निगरानी रखनी शुरू की तो पता चला कि वह गली में ही लोगों को स्मैक बेचता है। पुलिस ने उसकी घेराबंदी करके उसे घर के बाहर से ही गिरफ्तार किया।
साथ ही इसकी सूचना ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के एक्सईएन राजेश यादव को दी गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आदित्य की तलाशी ली गई तो उसके पास से स्मैक के 16 पाउच मिले। बताया गया है कि एक पाउच को वह 200 रुपये में बेचता था। पुलिस के अनुसार, कुल बरामद स्मैक का वजन 1.50 ग्राम है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पता किया जाएगा कि वह स्मैक कहां से लेकर आता था। इस धंधे में उसके साथ और कौन लोग शामिल हैं।