फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   accused arrested

रियल स्टेट के दफ्तर में चल रहा जुए का अड्डा पकड़ा

Sun, 08 Sep 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
accused arrested
हुडा बाईपास स्थित डीपी रियल स्टेट के आफिस में रविवार को छापा मारकर 1 लाख 79 हजार दो सौ रुपये की राशि के साथ चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। सीआइए पुलिस की शिकायत पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सीआईए रेवाड़ी की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए प्रभारी विद्यासागर की अगुवाई में हुड्डा बाईपास पर स्थित कर्नल राम सिंह चौक के पास बने डीपी रियल स्टेट के आफिस में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने 1 लाख 79 हजार 200 रुपए की राशि के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा एक आरोपी भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आजाद चौक निवासी अनिल, बल्लूवाड़ा निवासी पदम चंद, छिपटवाड़ा निवासी विनय व करनावास निवासी सतीश के रूप में हुई है। मौके से भागे आरोपी की पहचान मूल गांव धनौरा व हाल सेक्टर-4 निवासी धनपत उर्फ डीपी के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ मॉडल टाउन थाने में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed