फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accusation of uploading ATR with forged signatures

Rewari News: फर्जी हस्ताक्षर कर एटीआर अपलोड करने का आरोप

Wed, 07 Oct 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 07 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Accusation of uploading ATR with forged signatures
रेवाड़ी। सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन दीपक कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर एक पुलिस अधिकारी पर उनकी जानकारी और अनुमति के बिना उनके नाम के कथित फर्जी हस्ताक्षर कर शिकायतों की एटीआर अपलोड करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया कि एक शिकायतकर्ता ने फोन कर बताया कि उसकी सीएम विंडो शिकायत बंद कर दी गई है। संबंधित एटीआर देखने पर दीपक कुमार के नाम से हस्ताक्षर किए जाने का प्रथमदृष्टया मामला सामने आया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, संबंधित सभी एटीआर और पोर्टल रिकॉर्ड की जांच तथा हस्ताक्षरों की आवश्यकता होने पर फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोप प्रमाणित होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed