फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accident : Two tralla's collision, two death and one injured.

ट्राला चालक के ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे ट्रॉला की जोरदार टक्कर, दो की मौत एक गंभीर

Sun, 26 Apr 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Accident : Two tralla's collision, two death and one injured.
सड़क दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्राला। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा के समीप रविवार की सुबह आगे चल रहे ट्राला चालक की ओर से अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे एक ट्राला की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पीछे से आ रहे ट्राला में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक ट्रॉला में गुजरात से आलू भरकर गाजियाबाद के लिए चला था। रविवार की सुबह धारूहेड़ा में मिनी ट्रक यूनियन के समीप बने एक पेट्रोल पर तेल डलवाने के लिए ट्राला चालक ने अचानक ट्राला को हाइवे से सर्विस रोड की तरफ मोड़ दिया। इसी बीच पीछे चल रहे एक अन्य ट्राला चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्राला आगे चल रहे आलू से भरे ट्रॉला में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि ट्राला के आगे का कैबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कैबिन में तीनों घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गाजियाबाद के लोनी निवासी 37 वर्षीय शौकीन और 50 वर्षीय उकांत को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल ट्राला चालक बुलंदशहर निवासी फकरुदीन की हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed