फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accident happened while playing game with mobile on charging

चार्जिंग पर मोबाइल लगाकर गेम खेलते समय हुआ हादसा, भाई-बहन को लगा करंट

Tue, 14 Sep 2021 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Accident happened while playing game with mobile on charging
बावल। सीमा से सटे राजस्थान के एक गांव में मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर गेम खेल रहे भाई-बहन करंट की चपेट में आ गए। करंट के कारण बच्चों के हाथ झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए बावल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

नेपाल निवासी रमेश कुमार राजस्थान के जिला अलवर के गांव मतलवास स्थित एक मुर्गी फार्म पर काम करते हैं। साथ ही यहीं पर परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार की दोपहर रमेश काम कर रहे थे और उनकी नौ वर्षीय बेटी काछी व 12 वर्षीय बेटा राकेश मोबाइल चार्जिंग पर लगा कर गेम खेल रहे थे। चार्जिंग पर लगा मोबाइल राकेश के हाथ में था और कांति उसके साथ खड़ी हुई थी। अचानक चार्जर की तार से राकेश करंट की चपेट में आ गया। कांति ने शोर मचाते हुए तार खींच कर राकेश को बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। शोर सुनकर रमेश कमरे में पहुंचे तथा चार्जर को हटाया। करंट से दोनों बच्चों के हाथ झुलस गए तथा पैरों में भी चोट लग गई। स्वजन दोनों बच्चों को लेकर तुरंत बावल स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे और उपचार कराया। दोनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed