{"_id":"67e3042a9cd6ae56210107ef","slug":"abvp-staged-a-protest-locked-the-vice-chancellors-building-rewari-news-c-198-1-rew1001-216955-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अभाविप ने किया प्रदर्शन, कुलपति बिल्डिंग पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अभाविप ने किया प्रदर्शन, कुलपति बिल्डिंग पर जड़ा ताला
Wed, 26 Mar 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 06विवि परिसर में कुलपति जेपी यादव का पुतला फूंकते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ने
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में एलएलएम की कक्षाएं चलाने और विद्यार्थियों को बस सुविधा देने समेत अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आईजीयू इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। कुलपति से मिलने गए विद्यार्थियों को छह घंटे तक रोका गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने कुलपति भवन पर ताला जड़ दिया।
अभाविप कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों की मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। कुलपति जेपी यादव का पुतला भी जलाया। अभाविप की आईजीयू इकाई के अध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि अभाविप कार्यकर्ता जब मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय पहुंचे तो प्रशासन ने छह घंटे तक विद्यार्थियों को कुलपति से नहीं मिलने दिया। जब अभाविप कार्यकर्ताओं ने वीसी बिल्डिंग के गेट पर ताला जड़ दिया तो कुलपति जेपी यादव को विद्यार्थियों के सामने आना पड़ा।
अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विकास ने बताया कि यदि दो दिन के अंदर हमारी सभी समस्याओं का निवारण नहीं होता है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रवेश, पूजा, अनीशा, मनीषा, विकास, निखिल, किशन, सात्विक आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कहा-तीन वर्ष से विश्वविद्यालय में नहीं हुआ कोई कार्य
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक युधिष्ठर धनखड़ ने बताया कि कुलपति कई दिन तक अपने निजी कार्यों से विश्वविद्यालय से बाहर रहते हैं। उनके पास विद्यार्थियों की समस्याओं के लिए समय नहीं है। विद्यार्थियों की परेशानियों के लिए अपने चपरासी को आगे करते हैं। इससे उनकी समस्याएं दूर नहीं होती हैं। तीन सालों से विश्वविद्यालय में कोई कार्य नहीं कराया गया है। अभाविप जिला संयोजक तरुण यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय में एलएलएम को पिछले कुछ सालों से बंद कर दिया गया है, जिससे विद्यार्थी प्राइवेट सेक्टर में पढ़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं।