फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Abandoning attachment and illusion, Arya joined the recluse

मोह-माया का त्याग कर आर्या ने थामा वैराग का दामन

Mon, 24 Jan 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Abandoning attachment and illusion, Arya joined the recluse
गांव गोकलगढ़ में शिवेंद्र मुनि से दीक्षा लेतीं आर्या जैन। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। गांव गोकलगढ़ में सोमवार को श्रीएसएस जैन सभा ने भव्य महानिष्क्रमण महोत्सव मनाया। इसमें वैराग्य बहन 18 वर्षीय आर्या जैन ने सांसारिक मोह-माया और परिवार का त्याग कर साध्वी बनना स्वीकार किया। तपोयोगी गुरुदेव शिवेंद्र मुनि ने पूरी विधि के साथ सभी की उपस्थिति में आर्या को दीक्षा देकर अपना आशीर्वाद दिया। अब वे साध्वी आर्या महाराज के नाम से पहचानी जाएंगी। इस मौके पर प्रधान महासाध्वी ऐषणा, महासाध्वी प्रतिज्ञा व साध्वी प्राप्ति जी ने साध्वी आर्या जैन की शिखा लेने की रस्म निभाई।
विज्ञापन

साध्वी की माता लीला देवी पोद्दार जैन व पिता रामजी पौदार जैन हैं, जो मगध के रहने वाले हैं। साध्वी की उम्र 18 वर्ष है। वह कक्षा 8 तक पढ़ी हैं। साध्वी आर्या जैन ने अपने मामा शिवेंद्र मुनि के वैराग्य से प्रभावित होकर जैन मुनि बनने का निर्णय लिया। साध्वी बनने के बाद उनको सबसे पहले अपने परिवार से भिक्षा लेनी होती है। उन्होंने झोली फैलाकर मिट्टी के पात्र में भिक्षा ली। आर्य जैन को साध्वी बनने से पहले 7 दिन तक दूसरी कन्याओं की तरह शादी की तरह मंगलाचार कार्यक्रम ‘बान’ पर बैठाया गया, जिसमें अलग-अलग महिलाओं ने प्रत्येक दिन आकर उन्हें हल्दी लगाई। 16 से 22 जनवरी तक यह कार्यक्रम चला। 23 जनवरी को प्रात: संयम की मेहंदी, रस्म अदा की गई, जिसमें दिल्ली के मशहूर उद्योगपति केंटाबिल के मालिक विजय बंसल व उनकी धर्मपत्नी सुशीला बंसल ने इनके धर्म माता-पिता की भूमिका निभाई। तत्पश्चात गोकलगढ़ में बहन आर्या जैन को दुल्हन की तरह सजाकर रथ यात्रा निकाली गई। दोपहर बाद शिवेंद्र मुनि ने सभा में उन्हें दीक्षा देकर साध्वी की उपाधि दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैश्य सम्मेलन के जिला प्रधान बृजलाल गोयल।
विज्ञापन

समारोह के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता प्रधान अग्रवाल सभा रहे। ध्वजारोहण अग्रवाल सभा के महामंत्री विनयशील गोयल द्वारा किया गया, साथ ही ‘स्वर संगम’ पुस्तक का विमोचन वर्धमान श्वेतांबर स्थानकवासी जैन, श्रावक संघ विद्यानगर जयपुर द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन राजीव जैन नांगलोई व लक्ष्मीनारायण अग्रवाल रेवाड़ी ने किया। इस कार्यक्रम में नेमीचंद जैन नारनौल, नगर पार्षद दीपक अग्रवाल पाल्हावास, प्रभाती लाल गोयल गोकलगढ़, महेश जैन, सुभाष गोयल, विजय मोहन इन्कम टैक्स कमिश्नर पश्चिम विहार दिल्ली, वेद जैन, विनय जैन, पीके जैन, सूरजभान रेवाड़ी, धर्मपाल जैन, अरुण जैन रेवाड़ी, सिद्धू सेठ, धीरज जैन, जितेंद्र जैन, सुरेश कुमार गोकलगढ़, राधेश्याम मित्तल प्रधान विश्व हिंदू परिषद रेवाड़ी, गिरीशकांत सिंगला प्रधान अग्रवाल परिवार मंच, दीपक गुप्ता, सुरेश पंच गोकलगढ़, पार्षद राजेन्द्र सिंघल, महेंद्र गोयल, रिपुदमन गुप्ता व पलावत परिवार सहित दिल्ली, चेन्नई, अलवर, जयपुर, जींद, उत्तर प्रदेश व अन्य कई राज्यों से आए लोग शामिल हुए। आयोजक संस्था ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर व जैन समाज का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed