{"_id":"7fedd77056e87f3690e73ac6aa708095","slug":"a-worker-died-from-low-temp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से श्रमिक ने दम तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से श्रमिक ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के सेक्टर-4 स्थित राजेश पायलट चौक के निकट झुग्गी-झोपड़ी के बाहर सो रहे एक श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह के समय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मूलरूप से मध्यप्रदेश और हाल में सेक्टर-4 स्थित राजेश पायलट चौक के निकट झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाला अरविंद (18) की मौत ठंड लगने से हो गई। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि अरविंद ने काफी शराब पी रखी थी और वह झुग्गी के बजाय बाहर ही सो गया। ठंड से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन