फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A case of dengue found in Qutubpur locality

Rewari News: कुतुबपुर मोहल्ले में डेंगू का एक केस मिला

Sat, 21 Sep 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
A case of dengue found in Qutubpur locality
फोटो: 28रेवाड़ी। गांव में मिट्टी के गोले बनाकर जोहड़ में फैंकते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी। संव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के कुतुबपुर मोहल्ले में शुक्रवार को एक और डेंगू पॉजिटिव मामला मिला। इसके साथ ही जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 54 हो गई है। वहीं मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग नहीं कराई जा रही है।
शहर में जगह-जगह जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं। इसके चलते डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से पानी सड़क पर भर रहा है। शहर में अधिकांश जगह गंदे पानी की नालियों से होकर पानी की पाइपलाइन गुजरती है। लीकेज के कारण घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। वहीं सड़क पर पानी भरने से मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन



वहीं स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद को फॉगिंग का तो जिम्मा दे दिया लेकिन फॉगिंग करने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण नहीं दिया गया है जिससे शहर में फॉगिंग नहीं करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 लाख घरों में की गई मच्छरों के लार्वे की जांच
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाई गई टीम ने जनवरी से अभी तक करीब 15 लाख घरों में जाकर मच्छरों के लार्वा की जांच की है। इनमें से 3200 के लोगों के घरों में मच्छरों के लार्वा पाए गए हैं। ऐसे घरों के मालिकों को नोटिस भी दिया गया है। इसके अलावा टीम डेंगू की बीमारी के बारे में लोगों को घर-घर जाकर जागरूक भी कर रही है। हेल्थ इंस्पेक्टर विरेंद्र यादव ने बताया कि स्वास्थ्य निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि जहां भी जलभराव है वहां काला तेल डाला जाए। ऐसा करने से पानी के ऊपर तेल की परत फैल जाएगी जिससे की मच्छर पैदा नहीं होंगे। ------------

वर्जन:

शहर में जहां पर दूषित पानी जमा होता है तो शिकायत मिलने पर नगर परिषद को पत्र लिखकर समस्या का समाधान कराया जाता है।- विरेंद्र यादव, हेल्थ इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article