फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A balanced approach is necessary to take advantage of AI: Dr. Rakesh

एआई का लाभ उठाने के लिए संतुलित दृष्टिकोण जरूरी : डॉ. राकेश

Wed, 07 May 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 07 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
A balanced approach is necessary to take advantage of AI: Dr. Rakesh
फोटो: 13रेवाड़ी। आईजीयू में अनुसंधान कार्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर आयोजित से
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से अनुसंधान कार्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर सेमिनार का आयोजन किया गया।इस दौरान मुख्य वक्ता डॉ. राकेश ने कहा कि एआई का लाभ उठाने के लिए संतुलित दृष्टिकोण की जरूरत है।
विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अदिति शर्मा ने मुख्य वक्ता डॉ. राकेश का स्वागत किया। मुख्य वक्ता डॉ. राकेश कुमार ने अकादमिक शोध में नैतिक और ज्ञान मीमांसा संबंधी चिंता पर चर्चा की। कहा कि एआई उपकरणों का लाभ उठाने के लिए एक संतुलित दृष्टिकोण की आवश्यकता है। प्रोफेसर अदिति शर्मा ने आज के शोध परिदृश्य में विषय की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। प्रोफेसर तेज सिंह, डॉ. ईश्वर शर्मा और अन्य संकाय सदस्यों ने भी भाग लिया। विभाग के शोध विद्वानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और एक जीवंत प्रश्नोत्तर सत्र में भाग लिया, जिसने विषय की गहरी समझ को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन

प्रोफेसर अदिति शर्मा ने डॉ. राकेश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया और नवीन शोध पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता को दोहराया। डॉ. प्रियंका ने प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डॉ. अनीता, डॉ. संदीप यादव, डॉ. मंजीत शर्मा, डॉ. मेघा सहित विभाग के शोध छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed