फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   95 thousand cheated from bullion by becoming a friend

दोस्त बनकर सराफा से 95 हजार की ठगी

Thu, 02 Dec 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
95 thousand cheated from bullion by becoming a friend
साइबर अपराधी ने दोस्त बनकर एक ज्वैलर्स से फोन-पे एप के जरिये 95 हजार रुपये ठग लिये। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ठगी के बारे में पता लगा और पुलिस को शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने शातिर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला अजय नगर निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शहर के कटला बाजार में ज्वैलरी की दुकान है जबकि उसके छोटे भाई राजेश कुमार की गांव मूंदी में ज्वैलरी की दुकान है। बुधवार की शाम राजेश कुमार के पास किसी कुलदीप शर्मा नाम के व्यक्ति का फोन आया। कुलदीप ने खुद को उसका दोस्त बताया था। कुलदीप ने राजेश से फोन-पे के जरिये खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। राजेश ने कहा कि वह खुद फोन-पे नहीं चलाते लेकिन उनके बड़े भाई विनोद कुमार इसका इस्तेमाल करते हैं। राजेश ने अपने बड़े भाई के मोबाइल नंबर दे दिए और उन्हें एक लाख रुपये खाते में आने के बारे में भी बता दिया। शातिर ठग ने विनोद को फोन किया और फोन-पे के जरिये एक लिंक भी भेज दिया। विनोद के लिंक पर क्लिक करते ही रुपये आने की बजाय कटने शुरू हो गए। शातिर युवक ने उनके खाते से छह बार में 95 हजार रुपये निकाल लिये। खाते से रुपये कटने के बाद विनोद ने वापस फोन किया तो आरोपी ने बताया कि गलती से कट गए, कुछ समय बाद वापस आ जाएंगे। उसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। ठगी का पता लगने के बाद विनोद ने राजेश को पूरा घटनाक्रम बताया। शहर थाना पुलिस ने विनोद की शिकायत पर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed