फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   धारूहेड़ा में बंदरों के आतंक से लोग परेशान

धारूहेड़ा में बंदरों के आतंक से लोग परेशान

Tue, 09 Apr 2019 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा में बंदरों के आतंक से लोग परेशान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बंदरों के आतंक से लोग परेशान हो रहे हैं। आए दिन बंदर दो से तीन लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। जिसके चलते लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। स्थानीय लोगों में नीलम, संतोष, रामवती देवी, प्रदीप कुमार सिंह आदि ने बताया कि सोमवार सुबह धारूहेड़ा के सरकुलर रोड पर दो व्यक्तियों को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया। वहीं औद्योगिक क्षेत्र में भी बंदर झुंड बनाकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। जिसके चलते लोग अपने घरों की छत पर जाने से भी डरने लगे हैं। स्थानीय लोग इसकी शिकायत नगर पालिका को कई बार दे चुके हैं, लेकिन अभी तक इस समस्या पर कोई समाधान नहीं हो पाया है। धारूहेड़ा क्षेत्र में पिछले 2 माह से कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बड़ी संख्या में बंदरों को छोड़ा जा रहा है। जिससे क्षेत्र में बंदरों की संख्या 150 से 200 के बीच हो गई है। बंदरों का यह झुंड लोगों को काटकर घायल कर रहा है। प्रतिदिन दो से तीन लोगों को काटे जाने की सूचना मिल रही है। बंदरों के आतंक से परेशान लोग धारूहेड़ा क्षेत्र में बंदर बिजली के तारों पर झूमते रहते हैं। जिसकी वजह से आए दिन बिजली के तार टूटने से बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। छत पर रखी पानी की टंकियों के पानी को दूषित कर देते हैं। बच्चों में इतना डर बना हुआ है, जिससे वह छत पर जाने से भी घबराने लगे हैं। कस्बावासी नगर पालिका प्रशासन से बंदरों को पकड़ने के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed