{"_id":"5c685d7fbdec2209fa31e96b","slug":"91550343551-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में छीना नकदी से भरा बैग, दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में छीना नकदी से भरा बैग, दो काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के पायलट चौक के समीप एक समारोह स्थल में चल रहे शादी समारोह में रुपयों से भरा बैग छीनने की वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साउथ सिटी निवासी तनुज व विजयनगर निवासी रजनीकांत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पैसों से भरा हुआ बैग तथा एक चाकू भी बरामद किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
प्रधान सिपाही राजेश दीपक ने बताया कि 14 फरवरी की रात को महेंद्रगढ़ जिला के गांव कुंजपुरा निवासी अनिल कुमार की भतीजी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उक्त दोनों आरोपी अपने एक अन्य साथी सहित समारोह में पहुंचे और पैसों से भरा बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद एक आरोपी समारोह की छत पर चढ़ गया और साथ में सरसों के खेत में कूद कर भागने लगा। लेकिन समारोह में मौजूद लोगों ने पीछा कर आरोपी तनुज को पकड़ लिया। पकड़े जाने पर आरोपी तनुज ने समारोह में ही अपने दो साथी छुपे होने की जानकारी दी थी। इसी दौरान पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और समारोह स्थल में छुपे दो और आरोपियों को तलाश की गई। तलाशी के दौरान आरोपी रजनीकांत को भी काबू कर लिया गया। पुलिस के अनुसार रजनीकांत से बटनदार चाकू भी बरामद किया गया है। रिमांड के दौरान वारदात में शामिल फरार तीसरे आरोपी की पहचान हो चुकी है, उसे भी जल्द काबू किया जाएगा।