{"_id":"5bd373d2bdec2269812a8ce6","slug":"91540584402-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का प्रयास करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का प्रयास करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला
रेवाड़ी। जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव सुमाखेड़ा में घर के बाहर खड़ी रेहड़ी में लगे म्यूजिक सिस्टम को चोरी करने के मामले में पुलिस ने वीरवार रात को आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी मनफूल के रूप मे हुई है।
जांचकर्ता एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि गांव सूमाखेड़ा निवासी राजबीर गांव में ही बर्गर बनाने की रेहड़ी लगाता है उसने अपनी रेहड़ी में म्यूजिक सिस्टम लगाया हुआ है। 24 अक्तूबर की रात को रोजाना की तरह उसने रेहड़ी घर के बाहर खड़ी की हुई थी। रात को चोर रेहड़ी में लगे म्यूजिक सिस्टम को चोरी कर रहा था, लेकिन आवाज होने के कारण राजबीर उठ गया। उसने बाहर निकलकर देखा तो आरोपी मनफूल में लगे म्यूजिक सिस्टम को चोरी करने का प्रयास कर रहा था। राजबीर को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने राजबीर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रयास करने का मामला दर्ज कर वीरवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।