फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   जेल भरो आंदोलन में भाग लेगी आशा वर्कर

जेल भरो आंदोलन में भाग लेगी आशा वर्कर

Thu, 28 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जेल भरो आंदोलन में भाग लेगी आशा वर्कर
सर्व कर्मचारी संघ का जेल भरो आंदोलन आज, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सर्व कर्मचारी संघ के तत्वावधान में 28 जून को जेल भरो आंदोलन का किया जाएगा। जेल भरो आंदोलन में आशा कार्यकर्ता भी बढ़ चढ़कर भाग लेंगी। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई जिसमें आंदोलन के दौरान की प्रमुख मांगों को लेकर सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने से पूर्व शहर के सेक्टर एक स्थित जवाहरलाल नेहरू पार्क में आशा कार्यकर्ता यूनियन की अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि सरकार द्वारा उनकी मांगों को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कई मांगों पर सहमति दिए जाने के भी कोई कदम नहीं उठाया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से सर्व कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले जेल भरो आंदोलन में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने का निर्णय लिया। इस अवसर पर सविता, मनिता, सुदेश, जयंती, विमला, कविता, रेखा, पूनम, पिंकी, राजेश, व गीता सहित अन्य आशा वर्कर उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed