{"_id":"5b3138d24f1c1b614d8b83bf","slug":"91529952466-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी सम्मान स्वास्थ्य योजना का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी सम्मान स्वास्थ्य योजना का
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी वाले अभिभावकों के सम्मान के लिए अन्य संस्थाएं भी आए आगे : विधायक कापड़ीवास
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। डॉक्टर्स सोसायटी द्वारा एक और दो बेटियों पर नसबंदी कराने वाले माता-पिता के लिए बेटी सम्मान स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की। सोमवार को बड़ा तालाब स्थित ललिता मेमोरियल अस्पताल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने इस योजना का शुभारंभ करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया। सोसायटी द्वारा ऐसे अभिभावकों को इलाज में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह योजना पिछले वर्ष शुरू की गई थी जिसके तहत पहली लड़की या दूसरी लड़की के जन्म के बाद ऑपरेशन कराने वाले माता-पिता को शहर के प्रमुख चिकित्सकों द्वारा 50 से सौ 100 फीसद तक उपचार में छूट दी जाती है। ऐसे 22 अभिभावकों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक रणधीर सिंह ने बेटी के सम्मान के लिए डॉक्टरों के इस कदम को सार्थक बताते हुए कहा कि अन्य संस्थाओं को भी ऐसे कार्यों के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बेटियों का सम्मान बढ़ाने के लिए सार्थक कदम है। डॉक्टर फॉर सोसायटी के संरक्षक डॉ. घनश्याम मित्तल ने संस्था के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष भी ऐसे 25 परिवारों को सहायता देने का मन बनाया था जिसके तहत यह योजना जून में समाप्त हो रही थी। अब इसे एक वर्ष के लिए आगे बढ़ाया गया है। इस मौके पर डॉ एनएस यादव, डॉक्टर पीसी सिंगला,डॉक्टर संजय अग्रवाल, डॉ राजीव, डॉ दीपक शर्मा, उपासना गुप्ता, स्नेह लता गुप्ता, मधु यादव ,कुसुम यादव, अनामिका और ब्रह्मकुमारी के संयोजक भगवान भाई ,रजनी भार्गव व प्रदीप जैन आदि उपस्थित थे।
इन्हें किया सम्मनित
एक या दो लड़कियों के बाद परिवार नियोजन अपनाया है। इन परिवारों में आशा, सुशीला, मनीषा ,पूनम, विधि ,कुसुम सुरेश देवी,अरुणा यादव ,सुमन, उमा देवी ,पिंकी ,पूनम ,मीना यादव, अनीता, संजीता व कुसुम को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।