फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   अंतर महाविद्यालय कबड्डी में झोझूकलां की बेटियां रहीं चैंपियन

अंतर महाविद्यालय कबड्डी में झोझूकलां की बेटियां रहीं चैंपियन

Fri, 16 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालय कबड्डी में झोझूकलां की बेटियां रहीं चैंपियन
अंतर महाविद्यालय कबड्डी में झोझूकलां की बेटियां रहीं चैंपियन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
राजकीय महिला महाविद्यालय में राज्यस्तरीय अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच महिला कॉलेज झोझूकलां और वैश्य महिला कॉलेज रोहतक के बीच खेला गया। इस मैच में झोझूकलां की टीम ने रोहतक की टीम को 29-20 के अंतर से हराया। प्रतियोगिता में विजेता झोझूकलां की टीम को को 25000 रुपये, द्वितीय स्थान को 21000 रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 10000 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम के ंअंत में कॉलेज परिवार की तरफ से विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
समापन समारोह विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा मुख्य अतिथि थे। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में झोझूंकलां के महिला महाविद्यालय की टीम ने हिसार छोटूराम जाट कालेज की टीम को 25-19 से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में वैश्य महिला महाविद्यालय रोहतक की टीम ने सांपला राजकीय महिला महाविद्यालय की टीम को एकतरफा मुकाबले में 21-9 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

प्रो. सुमनलता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्या पूजा खुल्लर ने कॉलेज में आए अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान प्रतियोगिता का सफल आयोजन करवाने के लिए गुरुग्राम के द्रोणाचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय में कार्यरत द्रोणाचार्य अवार्डी पद्मश्री कबड्डी कोच डॉ. सुनील डबास, महाविद्यालय के सुरक्षित वातावरण के लिए पुलिस कर्मचारी वीना राणा, वैश्य कालेज रोहतक की नीतू व काफी, झोंझू कलां टीम की खिलाड़ी प्रियंका व कालेज के कर्मचारी कृष्ण, मोहर सिंहे, गुगन, पुजा, मुन्नी, सुनील को सम्मानित किया। इस मौके पर कबड्डी कोच प्रो. नरेश यादव, प्रो. सुधीर कुमार, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. सत्यपाल सिंह, प्रो. शशी भूषण, प्रो. इंद्र कुमार, प्रो. वीपी शर्मा, प्रो. शोभा यादव, प्रो. सतीश कुमार, प्रो. सत्येंद्र सिंह, प्रो. बलबीर सिंह, प्रो. राजेश, प्रो. कविता, प्रो. धीरज, प्रो. नरेंद्र सिंह, प्रो. रूचि वधवा, प्रो. नरेश कुमार, प्रो. पंकज कालड़ा, प्रो. अनीता रानी, प्रो. बीरेंद्र सिंह, प्रो. नवीन, प्रो. सीमा, प्रो. दीपक, प्रो. आशीष, प्रो. रेनू, सतेंद्र सिंह, मनमोहन शर्मा, राकेश कुमार, देवानंद, प्रवीन, रामोतार, हंसराज, सतीश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed