फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   डा- बनवारी लाल ने किया बच्चों को सम्मानित .

डा- बनवारी लाल ने किया बच्चों को सम्मानित .

Sun, 11 Feb 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
डा- बनवारी लाल ने किया बच्चों को सम्मानित .
रोड सेफ्टी प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय रहने बच्चे सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
हरियाणा के जन स्वास्थ्य राज्यमंत्री मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है। बशर्ते उसे निखारने के लिए प्लेटफार्म मिले। डॉ. बनवारी लाल शनिवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला साबन में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

डॉ. बनवारीलाल ने राज्य स्तर पर हुई रोड सेफ्टी प्रतियोगिता में साबन गांव के तीन बच्चों रिचा, प्रीति, गौरव को प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। वहीं, अपनी ओर से तीनों बच्चों को 21- 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन को रोकने के लिए शहरों की तर्ज पर कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षण संस्थान खोलकर गांव के बच्चों के लिए सुविधा उपलब्ध करा रही है। राज्य सरकार प्रत्येक 20 किमी की परिधि में कॉलेज खोल रही है। इस अवसर डीएसपी अनिल, सरपंच चरण सिंह, नगर पालिका बावल के प्रधान अमरसिंह, ईश्वर सिंह व रविंद्र अध्यापक, हिरालाल, आरएसओ रमेश वशिष्ट, राज सिंह, अरुण मास्टर, मीर सिंह पूर्व सरपंच सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed