फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   - राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

- राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

Thu, 05 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
- राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
फुटबाल में हिसार ने भिवानी को हरा दर्ज की जीत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से हो रही राज्यस्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। वीरवार को लड़कियों की 17 व 19 आयु वर्ग के फुटबाल के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले हुए। फाइनल में 17 आयु वर्ग में हिसार ने भिवानी को 2-1 गोल के अंतर से हराया। प्रतियोगिता में रोहतक की टीम तृतीय रही वहीं रेवाड़ी को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इसी प्रकार 19 आयु वर्ग में भिवानी ने हिसार को 1-0 गोल से पराजित कर खिताब जीता। भिवानी की ओर से एकमात्र गोल समीक्षा ने दागा। इसमें सिरसा ने तृतीय तथा कैथल चौथे स्थान पर रहा।े

---
कराटे में जींद, भिवानी का दबदबा
हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई 19 आयु वर्ग के लड़कों की कराटे प्रतियोगिता में जींद और भिवानी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 35 किग्रा भार वर्ग में भिवानी के अश्वनी प्रथम तथा जींद के सिद्धार्थ द्वितीय रहे। इसी तरह 40 किग्रा भार वर्ग में भिवानी के विशाल प्रथम, जींद के हर्ष द्वितीय रहे। 45 किग्रा भार वर्ग में भिवानी के दीपक वर्मा ने प्रथम, महेंद्रगढ़ के सचिन ने द्वितीय, 50 किग्रा भार वर्ग में चरखी दादरी के राहुल ने प्रथम व जींद के परमजीत ने द्वितीय, 54 किग्रा भार वर्ग में चरखी दादरी के अनमोल ने प्रथम व यमुनानगर के लक्ष्य ने द्वितीय, 58 किग्रा भार वर्ग में जींद के करमदीप ने प्रथम व झज्जर के संजय कुमार ने द्वितीय, 62 किग्रा भार वर्ग में चरखी दादरी के नवीन ने प्रथम व महेंद्रगढ़ के अरुण शर्मा ने द्वितीय, 66 किग्रा भाग वर्ग में भिवानी के विक्रम ने प्रथम व जींद के लक्ष्य ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed