फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   91 cases found in the district, 107 beat Corona

जिले में मिले 91 केस, वहीं 107 ने दी कोरोना को मात

Fri, 14 Jan 2022 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
91 cases found in the district, 107 beat Corona
युवक को वैक्सीन लगाता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Rewari
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वहीं 107 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से छुट्टि मिल चुकी है। जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 343 हो गई है। जिले में जितने कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है वहीं कोरोना से मात देने वालों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा रेवाड़ी में 43 केस मिले। इसके अलावा बावल में 11 केसों की पुष्टि हुई। वहीं मीरपुर में 15, नाहड़ में 8, गुरावड़ा में 6 व खोल खंड में 8 केस मिले है। जबकि 89 मरीजों को होम आइसोलेट रखा गया है वहीं 2 मरीज अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

दो दिन में 150 मरीज हुए ठीक
जिले में कोरोना को मात देने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले दो दिनों में 150 मरीज कोरोना को मात दे चुके है। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार जिले में पॉजिटिविटी रेट 3.79 है व रिकवरी रेट 97.12 है। वहीं शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1488 लोगों की रिपोर्ट एकत्रित की गई वहीं 1227 की रिपोर्ट लंबित है। वहीं जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या का एक कारण लोगों में दिख रही लापरवाही है।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर किया जारी: जिले के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवा और कोरोना से बचाव की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 9466777510, 01274-250764, 01274-256086 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2110 को लगी कोरोना वैक्सीन की डोज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को 685 पहली व 1153 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। वहीं शुक्रवार को 621 किशोरों को कोरोना की डोज लगाई गई। जिले में अब तक 7 लाख 47 हजार 119 को पहली व 6 लाख 10 हजार 904 को कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक 13 लाख 96 हजार 946 को कोरोना की डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 36559 किशोरों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

जिले में कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो रहे है। पिछले दो दिनों में 150 मरीज कोरोना को मात दे चुके है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यही सलाह दी जाती है कि लोग कोरोना नियमों का पालन करें व समय पर वैक्सीन की डोज लगवाए। वहीं किशोर वर्ग में टीकाकरण अभियान में हिस्सा ले रहे है।
-डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी, नागरिक अस्पताल, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed